सूरजपुर/दतिमा मोड़(अनुप जायसवाल)- जिले के विकासखण्ड भैयाथान अंतर्गत ग्राम पंचायत धरतीपारा में अवैध तरीके से कुल 8 बंगला ईंट भट्ठे संचालित है। गत 03/04/2020 को ईंट भट्ठों वाले सभी कच्चे ईंटो को जलाने तैयारी कर रहे थे तभी पंचायत के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के द्वारा बार-बार शिकायत करने पर तत्काल भैयाथान SDM प्रकाश सिंह राजपूत और तहसीलदार प्रतीक जायसावल मौके पर पहुचे और अलग-अलग 3 स्थानों पर छापामार कर 62 हजार ईंटो को जब्त किया गया थे, और नियमानुसार कार्रवाई भी की थी। कार्यवाही किए गये ईट भट्ठों संचालकों के नाम नागेंद प्रजापति,कृष्ण प्रजापति, और भोला शंकर मानिकपुरी के नाम शामिल है।

लेकिन उसी गांव में हो रही संचालित बड़े पैमाने पर ईट भट्टा लेकिन उन सभी के विरुद्ध कोई कार्यवाही नही की गई, आखिर क्यों नही हुई कार्रवाई, आठों भट्टो पर जाकर सभी की ईंट जप्त क्यों नही किया गया, जब अधिकारी को सूचना मिल की गांव में बड़ी पैमाने पर अवैध ईट भट्ठा संचालित हो रही है, और अधिकारी गांव पर पहुचे भी, अधिकारी भी लोगो के गरीबी और कुछ नही बोलने का भरपूर फायदा उठा रहे है, बड़े लोगो को प्रशासन अनदेखी कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई नही होने के वजह यह हैं कि ईंट भट्ठे चलाने वालों में आपसी मनमुटाव साथ ही सबसे बड़ी बात यह है कि इसी ग्राम के ग्रामीणों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा लगातार शिकायत की जा रही थी, धरतीपारा के जनप्रतिनिधियों के द्वारा भट्ठों के संचालको से पैसे का मांग करते है और पैसे नही देने पर पकड़वाने का धमकी भी दिया करते थे। दूसरे लोगो से ईंट भट्ठों के पास भेजकर उगाही कराया करते थे और संचालकों से कई प्रकार की टिप्पणियां किया करते थे, मजे की बात यह है कि कुछ जनप्रतिनिधियों ऐसे भी है जो नही होने वाले कार्यवाही ईट भट्टो के रिश्तेदार भी लगते हैं एवं कुछ लोगो को डरा धमकाकर कर अपनी के आड़ पर रहा करते है, यह काफी दिनों से यह खेल चला आ रहा है। जब कि हमारा कानून समानता पर बल देता है, गैरकानूनी काम करने वाले कानून की नज़रों में सभी दोषी होते हैं और दण्ड के भागी भी इस लिए अन्य पर भी कार्रवाई जल्द से जल्द होनी चाहिए।

इस संबंध में कार्रवाई हुए ईट भट्ठों संचालकों से बात की गई तो उनके द्वारा कहा गया कि पंचायत के जनप्रतिनिधि हमसे पैसा की मांग करते थे और हम अपने लिए घर बनाने के लिए 40 से 50 हजार ईट बना रहे थे, और हमारी गरीबी का लोग फायदा उठा रहे हैं, अधिकारी भी यह बात को नही समझ रहे है, जनप्रतिनिधि हमसे आपसी दुश्मनी निभा रहे हैं, अधिकारी-कर्मचारी को बार-बार फोन करके सूचना दे रहे हैं परेशान कर रहे है, हम इस बात को लेकर काफी आक्रोश हैं कि कार्यवाही हमारे खिलाफ ही हुई बाकी जो बड़े-बड़े लोग इसी पंचायत में हमारे भट्ठे से कुछ ही दूर में बना रहे हैं, अधिकारी आए और उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की ना ही उनके भट्ठे की ओर देखें नही नही हम सभी के खिलाफ निरपेक्ष कार्यवाही चाहते हैं।

Categorized in: