बलरामपुर- विश्व महामारी कोरोना वायरस से देश मे लॉक डाउन लगा हुआ शासन-प्रशासन के सख्त आदेश जारी करने के बावजूद गांव में लुके-छिपे अवैध महुआ शराब बनाया जा रहा है, इसी मामले के तहत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध आबकारी एक्ट की कार्यवाही के निर्देश पर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी के मार्गदर्शन पर उप निरीक्षक नसीमउद्दीन थाना प्रभारी कुसमी के द्वारा थाने में अलग-अलग टीम गठित कर आबकारी एक्ट के तहत रेड कारवाही कर मामला पंजीबद्ध किया गया आरोपी संतोष बरगाह पिता बैजनाथ बरगाह उम्र 20 वर्ष रौनी थाना बगीचा हाल मुकाम कुसमी कॉलेज पारा के कब्जे से 3 लीटर हाथ भट्टी का बनाया हुआ कच्ची महुआ शराब एवं थान पारा निवासी विजय कुमार यादव पिता सुशील कुमार उम्र 30 वर्ष जाति बरगाह साकिन वार्ड क्रमांक 5 थान पारा कुसमी के कब्जे से 3 लीटर हाथ भट्ठी का बनाया हुआ कच्ची महुआ शराब अपने घर से निकाल कर पेश करने पर जप्त कर कार्यवाही किया गया तथा थान पारा निवासी मेला राम अगरिया पिता गेडा राम उम्र 50 वर्ष जाति अगरिया अपने घर के पास आम रास्ते में शराब पीकर मत अवस्था में पाए जाने पर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई और इस दौरान पुलिस विभाग द्वारा क्षेत्र में इस तरह के मामले कड़ी कार्यवाही के भी निर्देश दिए हैं।

आबकारी एक्ट की कार्यवाही में उप निरीक्षक सिकंदर कुर्रे सहायक उपनिरीक्षक भगवती प्रसाद कुर्रे ,रमेश टोप्पो ,प्रधान आरक्षक रोशन लकड़ा, आरक्षक राजेंद्र कश्यप, राधेश्याम पैकरा, धिरेन्द्र सिंह चंदेल, संदीप बेक, रामपुकार सिंह, प्रविण चौहान,एवं महिला प्रधान आरक्षक उर्मिला लहरे, महिला आरक्षक संगम सुचिता कुजूर मुख्य रूप से सक्रिय थे।

Categorized in: