रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- नगर के वार्ड क्रमांक 1 में रहने वाली शादीशुदा महिला के साथ वार्ड के ही युवक के द्वारा रात्रि में घर के बाहर बाथरूम के लिए निकलने के दौरान सूनेपन का फायदा उठाते हुए घर में ले जाकर अनाचार किया। जिस पर महिला के रिपोर्ट पर रामानुजगंज थाने में धारा 376 एवं 450 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पिपरौल के शिक्षक की पत्नी जो अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक एक में रहती है वही पति ड्यूटी के लिए पति पिपरौल में ही रहते हैं। 10 मई के रात्रि 10 बजे के करीब महिला अपने घर के बाहर बाथरूम के लिए निकली थी इसी दौरान वार्ड के प्यारेलाल गुप्ता पिता नंदा साव 32 वर्ष के द्वारा सुनेपन का फायदा उठाते हुए घर में ले जाकर अनाचार की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद दूसरे दिन जब महिला का पति सुबह 9 बजे घर पहुंचे तो महिला ने घटना की जानकारी दी जिसके बाद अपने पति के साथ थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला के रिपोर्ट पर प्यारेलाल के विरुद्ध धारा 376, 450 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। थाने में मामला पंजीबद्ध किए जाने के बाद प्यारेलाल फरार है पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बच्चों को पढ़ाने के लिए अकेले रहती थी महिला……. रामानुजगंज में बच्चों को पढ़ाने के लिए पीड़ित महिला नगर के वार्ड क्रमांक एक में अकेले रहती थी जिसका जानकारी प्यारेलाल को था जो मौके का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया।

Categorized in: