कोतवाली में एफआईआर दर्ज, मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर

अंबिकापुर. शहर में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश नहीं लगने पा रही है। आए दिन लूट, हत्या, मारपीट जैसे घटनाएं सामने आ रही है। शहर में बदमाशों के हौसले बुलंट है। पुलिस का डर इन पर तनक भी नहीं है। इस लिए ये खुलेयाम गुंडागर्दी पर उतारू हैं। बदमाशों ने शुक्रवार की देर रात एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बेखौप १७ बदमाशों ने शहर के कई स्थानों पर डांडव मचाया है। ये कई घरों में घुसकर मारपीट व तोडफ़ोड़ जैसी घटनाओं को अंजाम दिया है। बदमाशों के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से ज मी हो गया है। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीडि़त ने कोतवाली में १७ बदमाशों के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज कराया है। इसके बावजूद भी पुलिस अब तक एक भी आरोपी को गिर तार नहीं कर पाई है। वहीं शहर के लोग ने रात्रि पुलिस गश्त पर कई सवाल खड़े कर रहे हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शंभूनाथ कुशवाहा शहर के बाबूपारा स्थित गुरुद्धारे के पीछे का रहने वाला है। वह पुराना बस स्टैंड में चाय की दुकान लगाता है। वह शुक्रवार की रात को पत्नी व बच्चों के साथ घर में था। रात करीब ११ बजे १७ बदमाशों ने उसके घर में दबंगई पूर्वक घुसकर शंभूनाथ व उसकी पत्नी चंपा कुशवाहा के सामा मारपीट करने लगा। इस दौरान बदमाशों ने घर में तोडफ़ोड़ भी किया है। बाइक क्षेतिग्रस्त कर दिया है। इसके बाद भी बदमाशों का मनोबाइल इतना बढ़ा हुआ है कि मारपीट व तोडफ़ोड़ करने के बाद वह अपने घर नज जाकर अटल आवास पहुंच कर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। वहां अटल आवास में सहजाद आलम व अरूण ठाकुर के साथ जमकर मारपीट किया है। मारपीट में अरूण ठाकुर की गंभीर चोटें आई है। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों को इतना के बावजूद भी जी नहीं भरा तो वह अटल आवास में ही मोहित गुप्ता, प्रेम राठी, असरफ व सुदामा के घर में घुसकर मारपीट तोडफ़ोड़ किया है।

Categorized in: