रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- रविवार के सुबह 6 बजे के करीब सफाई कर्मी प्रतिदिन की भांति अपनी बाइक से ड्यूटी में बीच बाजार में आया था जिसने अपनी बाइक राजेश ज्वेलर्स के नजदीक खड़ी कर ड्यूटी कर रहा था इसी दौरान अज्ञात चोरों के द्वारा बाइक चोरी कर ली गई जिसके बाद सफाई कर्मी ने पार्षद से साथ जाकर रामानुजगंज थाने को सूचना दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड क्रमांक 5 निवासी सफाई कर्मी प्रमोद प्रतिदिन की भांति आज भी अपने बाइक से ड्यूटी में बीच बाजार आया था जहां वह राजेश ज्वेलर्स के नजदीक बाइक खड़ी कर करीब 30 मीटर दूरी पर सफाई का कार्य कर रहा था इसी दौरान जब व सफाई कार्य करने के बाद अपनी बाइक खोजने लगा तो बाइक मौके से गायब थी जिसके बाद पार्षद विजय रावत के साथ रामानुजगंज थाने पहुंच सूचना किया। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे वही बाइक की तलाश पुलिस कर रही है।

पलक झपकते बाइक कर दिया पार……. जहां से चोरों के द्वारा बाइक चोरी की गई वहीं पर नजदीक में सफाई दरोगा एवं अन्य सफाई कर्मी भी थे परंतु चोर के द्वारा पलक झपकते ही बाइक ले चंपत हो गया।

सीसीटीवी से लग सकता है सुराग……. बाजार में कई स्थानों पर सीसीटीवी है ऐसे में यदि पुलिस चाहे तो सीसीटीवी कैमरे से सुराग पता कर सकती है।

दैनिक वेतन भोगी है सफाई कर्मी, किस्त में है गाड़ी……. सफाई कर्मचारी प्रमोद बहुत मुश्किल से तीन-चार माह पूर्व बाइक किस्त में लिया था वही वह दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी है।

शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्र से हुई चोरी लोगों में है भय……. जहां से चोरी की घटना हुई वह शहर के बीचो-बीच है एवं शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्र में एक है जहां सुबह से ही चहल-पहल रहती है ऐसे में वहां से चोरी की घटना हो जाने से लोगों में भय का माहौल है।

Categorized in: