शुदधू लाल वर्मा – मनेंद्रगढ़। नगरपालिका परिषद मनेंद्रगढ़ नपाध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल जी के द्वारा पुलिस प्रशासन के साथ नगर के व्यापारियों एवं सब्जी व्यवसायियों की एक बैठक रखी गई। जिसमे व्यपारियों की समस्या, सुझाव के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। व्यापारी व प्रशासन दोनों का आपसी तालमेल बनाकर काम किया जाए क्योंकि मुख्य मार्ग पर जिस प्रकार से दुकानों का समान लगाया जाता है जो कि उचित नहीं है। छोटे व्यापारियों ने कहा कि हम शासन प्रशासन के साथ है जो भी आदेश होगा माना जाएगा परन्तु हम गरीबों को ध्यान में रखकर ही कोई भी कार्यवाही की जाए।

नपाध्यक्ष ने कहा कि शहर आप सभी का है और शहर को सुंदर बनाने के लिए आप सभी के सहयोग से ही यह कार्य संभव है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदयाल रात्रे ने बैठक के दौरान लिए गए निर्णय पर बताया कि सब्जी व्यवसायी, अन्य ठेले वाले, फल वाले, मनिहारी व छोटे व्यापारी को स्कूल ग्राउंड में रोजाना दुकाने लगाया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक बुधवार को सम्पूर्ण बाजार आमाखेरवा क्षेत्र में लगवाया जाएगा। यदि इसके बाद भी छोटे व्यापारी प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करते है तो प्रशासन के द्वारा उचित कार्यवाही किया जाएगा।

इस दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री कृष्ण मुरारी तिवारी, पार्षदगण, चेंबर आफ कामर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, प्रदेश मंत्री राकेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष पंकज जैन, एसडीओपी कर्ण कुमार उइके, डीएसपी प्रशिक्षु जीएस साव, थाना प्रभारी सचिन सिंह, एएसआई बीके सिंह, प्रधान आरक्षक खेमराज सिंह व व्यापार संघ अध्यक्ष, चेंबर के पदाधिकारी एवं सदस्य के अलावा नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Categorized in: