शुदधू लाल वर्मा – मनेन्द़गढ़! सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक  गुलाब कमरो ने सड़क दुर्घटना में घायल को की मदद कर मानवता का परिचय एक बार फिर दिया है दरअसल विधायक अपने जनकपुर दौरे पर  ग्राम देवगढ़ में सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त युवक को तत्काल वाहन उपलब्ध कराते हुए डॉक्टरों को फोन कर बेहतर ईलाज हेतु हास्पिटल भेजा और और बाद में भी उसका हाल बाद में फोन कर जाना है! वहीं विधायक श्री कमरो ने उत्तर प्रदेश में दुर्घटना में मृत भरतपुर सोनहत के मजदूर के परिवार से मिले विधायक गुलाब कमरो, दी आर्थिक सहायता दी है! सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक  गुलाब कमरो ने अपने विधानसभा क्षेत्र  के उत्तर प्रदेश में दुर्घटना में हुए मृतक  श्रमिक के परिजनों से मुलाकात की है  !

उल्लेखनीय है कि भरतपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत महदौली निवासी मजदूर की उत्तरप्रदेश के सामली में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी जिसकी  खबर मिलते ही  आज विधायक उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त कर आर्थिक सहायता प्रदान की है

Categorized in: