रामानुजगंज(विकाश केसरी)- बीते दो दिनों से शरारती तत्वों के द्वारा वन वाटिका के आसपास लगातार पहाड़ एवं जंगल में आग लगा दिया जा रहा है जिससे वन विभाग के सामने आग बुझाने में बड़ी परेशानी खड़ी हो रही है बीती रात मितगई रोड के जंगल में भी आग लगा दिया गया था सूचना पर रेंजर अनिल सिंह पैकरा के नेतृत्व में वन अमला देर रात तक आग बुझाने में लगा रहा घंटों मशक्कत के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका।
 
गौरतलब है कि बीते 2 दिनों से लगातार वन वाटिका में स्थित रेस्ट हाउस के पीछे की ओर में अज्ञात तत्वों के द्वारा आग लगा दिया जा रहा था वही कल देर शाम मितगई रोड के जंगल में आग लगा दिया गया जो फैलते फैलते बोहला बांध की तरफ आ गया था जिसकी सूचना रेंजर अनिल सिंह पैकरा को मिलते ही डिप्टी रेन्जर  लल्लन प्रसाद सिन्हा वनरक्षक राजनाथ सिंह सहित वन अमला मौके पर पहुंचा एवं देर रात तक आग बुझाया जा सका। डिप्टी रेंजर लल्लन प्रसाद सिन्हा ने बताया कि जहां से भी आग लगने की सूचना मिल रही है तत्काल वन अमला पहुंचकर आग बुझा रहा है। शरारती तत्वों के द्वारा जानबूझकर जंगल में आग लगाया जा रहा है।                               

Categorized in: