मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! अपने 2 साल के कार्यकाल में आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी प्रदेश की कांग्रेस सरकार मरवाही विधानसभा के उपचुनाव में शराब, पैसा व साड़ी बांटकर लाख कोशिश कर ले लेकिन मरवाही की जनता कांग्रेस को नकार कर भाजपा को जीत दिलाएगी कांग्रेस की कोई भी कोशिश सफल नहीं होगी मरवाही विधानसभा का उपचुनाव भाजपा भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी ! उक्त बातें भाजपा सरकार में रहे पूर्व पीएचई मंत्री केदार कश्यप ने गुरुवार को स्थानीय विश्राम गृह में पत्रकारों से चर्चा करते हुए एक पत्रकार वार्ता में कही ! पूर्व पीएचई मंत्री केदार कश्यप ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि अपने 2 साल के कार्यकाल में ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है मंत्री से लेकर विधायक तक सभी कमीशन खोरी में लिप्त हैं ! प्रदेश में शराब माफिया, रेत माफिया, भू माफिया का बोल वाला है अब तो टेंडर माफिया भी जुड़ गया है! श्री कश्यप ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के द्वारा पीएचई विभाग में जो टेंडर किए गए थे कमीशन खोरी के चक्कर में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने निरस्त कर दिया है जबकि मुख्यमंत्री के द्वारा कहा जा रहा था की जनता के हित में निर्णय लिया गया है जनता के हित में विकास कार्य किए जाएंगे लेकिन जनता के हितों को दरकिनार कर कांग्रेस की सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है टेंडर घोटाले में तो प्रदेश के बाहर दुबई तक तार जुड़े हुए होने की बात कही जा रही है ! प्रदेश की कांग्रेस की सरकार कमीशन खोरी व भ्रष्टाचार में डूब कर अपनी तिजोरी भर रही है ! जनता के विकास के कार्य छोड़कर पैसा किस तरह से आए यह ध्यान दिया जा रहा है ! उन्होंने कहा कि मरवाही विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस लाख कोशिश कर ले पूरी ताकत लगा ले इसके बावजूद भी मरवाही का उपचुनाव भाजपा ही जीतेगी क्योंकि भाजपा संपूर्ण मरवाही के विकास का निर्णय लिया है और स्थानीय सुयोग प्रत्याशी को मैदान में उतारा है! कांग्रेस को स्थानीय स्तर का प्रत्याशी ना मिलने पर बाहर से प्रत्याशी लाकर मरवाही के उपचुनाव के मैदान में उतारा गया है ! मरवाही की जनता पूरी तरह से भाजपा प्रत्याशी को जिताने का मन बना चुकी है ! पूर्व कृषि मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि राजनीति में राजनीतिक प्रतिद्वंदिता हो सकती है लेकिन जिस तरह से स्वर्गीय अजीत जोगी के मौत के बाद मरवाही मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा लोगों के घरों से अजीत जोगी की तस्वीर निकाल कर जलाने का कार्य किया जा रहा है यह बहुत ही निंदनीय व घृणित कार्य है जो एक बहुत बड़ी घटना है !

Categorized in: