मनेंद्रगढ़! मरवाही विधानसभा उपचुनाव को लेकर इन दिनों चुनावी प्रचार अपने चरम पर है ! प्रमुख राष्ट्रीय दल कांग्रेस एवं भाजपा के अलावा अन्य राजनीतिक दल मरवाही विधानसभा के उपचुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं ! प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी तीन दिवसीय मरवाही विधानसभा के उप चुनाव के प्रचार में आ रहे हैं वे तीन दिन तक लगातार मरवाही में विशाल चुनावी सभाओं को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में जनता को मतदान करने को प्रेरित कर माहौल बनाएंगे ! मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री 29, 30 व 31 अक्टूबर 2020 को मरवाही में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे ! इस दौरान मरवाही में 30 अक्टूबर 2020 को चुनावी सभाओं को संबोधित करने के पश्चात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ के लेदरी गेस्ट हाउस पहुंचेंगे ! कोरोना काल में सुरक्षा को देखते हुए इस अवधि में जो भी लोग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलना चाहेंगे उन्हें पहले कोरोना की जांच कराकर नेगेटिव जांच पर्ची दिखाना आवश्यक होगा ! लोगों से आग्रह किया गया है कि जो लोग सीएम से मिलना चाहते हैं वे स्वप्रेरणा से अपनी कोरोना की जांच जरूर करा लें और नेगेटिव जांच की प्रति अपने पास रखें जिससे वे खुद भी और प्रदेश के मुखिया सुरक्षित रहें !

Categorized in: