मनेन्द्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! हम लगभग एक हजार साल तक पराधीन रहे क्योंकि हमने आत्म गौरव खो दिया था, शस्त्रों की पूजा छोड़ दी थी, अपनी शक्ति को भूल गए थे। लेदरी में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजयदशमी उत्सव पर अपने उद्बोधन में खंड प्रचार प्रमुख व नगर के फोटोग्राफर मृत्युन्जय सोनी ने कहा कि अपने अस्तित्व को बचाने के लिए शक्ति और संगठन की बहुत आवश्यकता है क्योंकि कमजोर आदमी की बात कोई नहीं सुनता आपमें शक्ति होगी तो आपकी बात हर कोई सुनेगा और मानेगा और आप संगठित नहीं होंगे तो विरोधी शक्तियाँ आपका अस्तित्व समाप्त कर देंगी ।इस अवसर पर जिला प्रचारक माखन कश्यप, भारत सिंह बघेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता कोषाध्यक्ष मृत्युंजय मुखर्जी मंडल उपाध्यक्ष राकेश मंडल मंडल महामंत्री सौरभ गुप्ता हलधर नारायण पांडे बीएमएस सचिव हेतराम उपाध्याय शिव नारायण सिंह गुलाब यादव किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष द्विवेदी जनजाति सुरक्षा मंच के जिला संयोजक हंसराज सिंह विमल जैन अमन सिंह लल्लू पांडे मुतुन बिहारी धनेश कुमार केवट शुभम बहादुर सोनी सुनील मलिक अरुण कुमार प्रदीप गुप्ता ज्ञानेंद्र मिश्रा शिवराज सोनकर सहित गणमान्य नागरिक व छात्र उपस्थित रहे।

Categorized in: