मनेंद्रगढ़ ! विश्व पर्यावरण दिवस पर मछुआरा समाज के द्वारा आई. टी.आई. कॉलेज चैनपुर मनेन्द्रगढ़ परिसर में 30 फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया गया! मछुआरा समाज ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आईटीआई कॉलेज परिसर में मनेंद्रगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह के मुख्य आतिथ्य व जिला मछुआरा समाज के अध्यक्ष संतोष मांझी, वरिष्ठ कांग्रेसी रफीक मेमन, पार्षद सपन महतो के विशिष्ट आतिथ्य में 30 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया ! इस दौरान आई टी आई कॉलेज के प्राचार्य बी आर मिरी तथा माझी समाज के सतीश मांझी, मत्तू केवट, दुर्गेश बर्मन, संजू सोंधिया, संतोष सोंधिया, हिमांशु मांझी, रोसन सोंधिया, घनश्याम सोंधिया, राम लाल केवट सूंदर केवट एवं कॉलेज के सभी शिक्षक आदि उपस्थित रहे । इस अवसर पर मुख्य अतिथि जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह ने कहा कि धरती पर जीवन के लालन-पालन के लिए पर्यावरण प्रकृति का उपहार है ! वह प्रत्येक तत्व जिसका उपयोग हम जीवित रहने के लिए करते हैं वह सभी पर्यावरण के अंतर्गत आते हैं जैसे हवा, पानी, प्रकाश, भूमि, पेड़, जंगल और अन्य प्राकृतिक तत्व शामिल हैं ! उन्होंने कहा कि हमारा पर्यावरण धरती पर स्वस्थ जीवन को अस्तित्व में रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ! पर्यावरण का संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है! पर्यावरण संरक्षण समाज के हर वर्ग तथा नागरिक की जिम्मेदारी है प्रत्येक व्यक्ति जब पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान से जुड़ेगा तभी हम पर्यावरण को वर्तमान तथा भविष्य के लिए संरक्षित कर पाएंगे ! मछुआरा समाज के जिला अध्यक्ष सन्तोष माझी ने कहा कि मछुआरा समाज के द्वारा 30 छायादार व फलदार पौधे रोपित किए गए हैं जिनका संरक्षण समाज के द्वारा किया जाएगा !

Categorized in: