मनेंद्रगढ़ !  सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त भरतपुर सनत विधायक गुलाब कमरों ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में सरगुजा विकास प्राधिकरण मद से 64 लाख रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन कर पंचायतों को सौगात दी है !  राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कछौड, पहाड़ हसवाही, बिरौरीडाड, डिहुली,  केल्हारी,   केलवा, डोडकी, डाड हसवाही, घाघरा, तिलोखन, पसौरी में,  सरगुजा विकास प्राधिकरण मद से 64 लाख रुपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया !  इस अवसर पर विधायक गुलाब कमरों  ने ग्रामीणों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने तथा साबुन से हाथ धोने व सैनिटाइजर का उपयोग करने का निर्देश दिया तथा शासन प्रशासन के नियमों का पालन कर लाक डाउन का सहयोग करने का आग्रह किया ! 

मजदूर दिवस पर विधायक ने श्रमिकों का किया सम्मान
सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरों में मई दिवस के अवसर पर आज ग्राम पंचायत पसौरी मैं पहुंचकर श्रमिकों को श्रीफल व साल देकर सम्मानित किया तथा श्रमिकों को मिठाई खिलाकर अपनी शुभकामनाएं दी ! 

  विभिन्न निर्माण कार्यों के भूमि पूजन के पश्चात सनत भरतपुर विधायक राज्य मंत्री गुलाब कमरों ने डिहुली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया तथा दवाइयों व स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां प्राप्त की

इस अवसर पर जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह,   उपाध्यक्ष राजेश साहू,   नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी,   राजेश सिंह,   कांग्रेस जिला महामंत्री राम नरेश पटेल सहित अन्य जन उपस्थित रहे

Categorized in: