रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)* विधायक बृहस्पत सिंह ने छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव एवं कॅरोना महामारी नियंत्रण समिति की अध्यक्ष को पत्र लिख कर रामानुजगंज के आमंत्रण धर्मशाला को क्वॉरेंटाइन सेंटर से मुक्त करने एवं रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 2 पेट्रोल पंप अस्पताल मार्ग को कंटेनमेंट जोन से मुक्त करने सहित कोविड 19 से संबंधित अन्य सुझाव का ज़िक्र करते हुए पत्र लिखा है।
विधायक ने स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारीक को लिखे पत्र में कहा है कि नगर पंचायत रामानुजगंज के आमंत्रण धर्मशाला को क्वॉरेंटाइन सेंटर से मुक्त किया जाए क्योंकि सामाजिक कार्यक्रम के लिए शहर के मध्य में स्थित समाज के लोगो के लिए एकमात्र सामाजिक भवन है वही रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 2 पेट्रोल पंप रोड अस्पताल मार्ग को कंटेंनमेंट जोन से मुक्त किया जाए क्योंकि जांच की दायरे में आए सभी संदेही व्यक्तियो का रिपोर्ट जांच में नेगेटिव आया है ऐसे में कंटेन्मेंट जोन बनाये रखना जरुरी नहीं है। विधायक श्री सिंह ने लिखा है कि किसी भी क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखे गए नागरिकों को पर्याप्त सुविधा दी जाए तथा उनका जांच एवं सैम्पलिंग तत्काल कराएं तथा नेगेटिव रिपोर्ट आने पर उन्हें अनावश्यक परेशान न करें अपितु उन्हें सम्मान से घरों तक पहुंचाया जाए । गांव के लोगों के पास खेती मजदुरी के अलावा जीविका का कोई साधन नहीं होता है इसलिए उन पर ध्यान दिया जाना आवश्यक है।
मोबाइल पर भी की चर्चा- विधायक बृहस्पत सिंह ने नगर के वार्ड क्रमांक 9 आमंत्रण धर्मशाला से क्वॉरेंटाइन सेंटर हटाए जाने एवं वार्ड क्रमांक 2 को कंटेनमेंट जोन से मुक्त किए जाने सहित अन्य मुद्दों पर मोबाइल पर भी स्वास्थ सचिव निहारिका बारिक से चर्चा की।

Categorized in: