रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी) बलरामपुर की 17 वर्षीय युवती के शरीर में रक्त की कमी होने के कारण स्थिति गंभीर हो गई थी परिजनों के द्वारा प्रयास के बाद जब ओ पॉजिटिव ब्लड नहीं मिला तो उन्होंने सांसद प्रतिनिधि अमित गुप्ता मंटू से संपर्क किया जिसके बाद व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज डालने पर उसे पढ़कर रामानुजगंज थाने में पदस्थ आरक्षक अंकित पांडे ब्लड देने गए जिससे युवती की जान बच सकी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती 17 वर्षीय युवती के शरीर में ब्लड कमी होने के कारण स्थिति लगातार बिगड़ रही थी परिजनो ने ओ पॉजिटिव ब्लड की काफी तलाश की परंतु जब उन्हें नहीं मिला तो वे सांसद प्रतिनिधि अमित गुप्ता मंटू से संपर्क किए जिसके बाद बलरामपुर रक्तदाता समूह में मैसेज डाल रक्तदान की अपील की गई जिसे पढ़कर रामानुजगंज थाने में पदस्थ आरक्षक अंकित पांडे के द्वारा ब्लड दे युवती की जान बचाई गई अंकित पांडे के तत्परता एवं सेवा भावना की लोगों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

Categorized in: