अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान पर पोषक और औषधीय गुणों से भरपूर मुनगा (सहजन) पौधे का बड़े पैमाने पर छत्तीसगढ़ राज्य में रोपण किया जा रहा है।

जिला बलरामपुर के कुसमी विकास खंड में वन विभाग के नेतृत्व में कई स्थानों में मुनगा (सहजन) के पौधे का रोपण किया जा रहा है। सोमवार को सामरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक चिंतामणि महराज, जनपद उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा व अन्य जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास के प्रांगण में मुनगा (सहजन) के 100 पौधों का रोपण कर अभियान की शुरुआत कि गई.

इस अभियान के तहत् कुसमी विकास खंड के 29 आश्रम-छात्रावास, 359 आंगनबाड़ी केन्द्रों के परिसरों, 224 प्राथमिक विद्यालय, 77 माध्यमिक विद्यालय, 9 हाईस्कूल और 7 हायर सेकेण्डरी स्कूल में मुनगा के पौधे का रोपण किया जा रहा है।

पौधा रोपण अभियान में पहुचे विधायक चिंतामणि महराज ने कहा मुनगा के हरे पत्ते का व्यापार करने में हो सकता है दिक्कत हो इस कारण पाउडर के रूप में इसका उपयोग करते हैं. कई जगह में मुनगा का पाऊडर भी बिक रहा हैं. इसका उपयोग करने से कई फायदा हैं।

सरगुजा के मुख्य वन संरक्षक एबी मिंज ने कहा मुनगा का उपयोग विभिन्न तरीके से पहले को लोग कर चुके हैं. पहले की तुलना में अब इसका उपयोग लोग कम करने लगे थें. जबकि मुनगा से कई फायदा हैं जो लोग कुपोषण से जूझ रहे हैं वे मुनगा के उपयोग से पोषण ग्रहण कर सकते है. सभी के लिए आवश्यक है की हम सभी मुनगा को अपने भोजन में अधिकाधिक स्थान दें।

बलरामपुर वन मंडल अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने कहा मुनगा का उपयोग सुपर कूप के रूप में महत्व माना गया है मुनगा को सब्जी – भाजी के लिए उपयोग करते हैं. मुनगा खाने से पोषण का अभाव भी कम होगा. अंग्रेजी दवा से लोग दूर भी रह सकते हैं।

पौधारोपण अभियान के दौरान कुसमी एसडीएम दीपक निकुंज, तहसीलदार इरसाद अहमद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनोद जायसवाल, परियोजना अधिकारी विनय तिर्की, बीईओ धर्मेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष गोवर्धन राम, खसरू बुनकर, मुज्जसम नजर, एल्डरमेन शुशील दुबे, राशिद आलम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थें।

वन परीक्षेत्र अधिकारी अविनाश इमानुवेल ने लोगों से अपील किया है कि जिन्हें मुनगा पौधा रोपण के लिए पौधें की आवश्यकता हैं वे वन विभाग से संपर्क कर पौधा रोपण के लिए ले सकते हैं।

Categorized in: