बलरामपुर (राजेन्द्र ठाकुर)- मुख्यालय से महज सात किलोमीटर की दूरी में स्थित ग्राम पंचायत सुर्रा के जवाहर नगर के ठाकुर पारा एक माह से विद्युत ट्रांसफार्मर खराब है लेकिन विद्युत विभाग के कर्मचारी आज तक सुध लेने तक नहीं पहुंचे ग्रामीणों के द्वारा विद्युत विभाग सूचना दिए एक माह से ऊपर होने को है लेकिन आज पर्यंत तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगने से क्षेत्र के किसानों को विद्युत नहीं होने के कारण कृषि कार्य में काफी परेशानीयो की सामना करना पड़ रहा है वहीं इस मोहल्ले के समस्त घरों में अंधकार छाया हुआ है बरसात के दिन होने के कारण रात्रि में सांप एवं विषैले जीव जंतु का भय बना रहता है की कही विषैले जीव से सामना ना पड़ जाये जिसकी वजह से ग्रामीण रात्रि में परेशान हो जाते हैं अभी तक विद्युत विभाग के द्वारा ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जाना साफ लापरवाही दिख रहा है।

विद्युत मुख्य कार्यपालन अभियंता आर नामदेव ने बताया की आपके द्वारा मुझे जानकारी दी गई है मैं उसे दिखवा कर जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की व्यवस्था किया जाएगा।

Categorized in: