मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त विधायक गुलाब कमरो लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति प्रदान कर क्षेत्रवासियों को सौगात पर सौगात दे रहे हैं अब विधायक श्री कमरो गांव को स्ट्रीट लाइट प्रदान कर रोशन करने में लगे हुए हैं ! विधायक श्री कमरो की अनुशंसा से बहुप्रतीक्षित मांग पर जिला खनिज संस्थान न्यास कोरिया द्वारा ऊर्जा एवं जल विभाजक विकास के तहत विधानसभा क्षेत्र के 20 ग्राम पंचायतों में एलईडी स्ट्रीट लाईट लगाने हेतु 1 करोड़ रुपए की राशि की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है ! ग्राम पंचायतों में स्ट्रीट लाइट लगने से ग्रामीण अंचल अब शहरों की भांति रोशनी से जगमग होंगे जिससे ग्रामीणों को अंधेरा से निजात मिल सकेगी ! पंचायतों में स्ट्रीट लाइट लगाने की पहल से ग्रामीणों में भारी खुशी का माहौल है ! इस सम्बंध में इस संबंध में सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर विधायक गुलाब कमरो ने जानकारी देते हुए बताया ग्राम पंचायत नागपुर में स्ट्रीट लाइट के लिए लागत 12 लाख रुपये, ग्राम पंचायत भलौर के लिए लागत 5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत चनवारीडाँड़ के लिए लागत 4 लाख रुपये,
ग्राम पंचायत चैनपुर के लिए लागत 6 लाख रुपये, ग्राम पंचायत कठौतिया के लिए कार्य भार -1 लागत 6 लाख रुपये, ग्राम पंचायत कठौतिया के लिए कार्य भार-2 लागत 6 लाख रुपये, ग्राम पंचायत घुटरा के लिए लागत 5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत ताराबहरा के लिए लागत 5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत लालपुर के लिए लागत 5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत बुलाकीटोला के लिए लागत 5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत भगवानपुर के लिए लागत 6 लाख रुपये, ग्राम पंचायत सिरौली के लिए लागत 4 लाख रुपये, ग्राम पंचायत कोटाडोल के लिए लागत 6 लाख रुपये, ग्राम पंचायत बहरासी के लिए लागत 4 लाख रुपये, ग्राम पंचायत डोम्हरा के लिए लागत 4 लाख रुपये, ग्राम पंचायत रजौली के लिए लागत 5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत बेलिया के लिए लागत 4 लाख रुपये, ग्राम पंचायत सोनहत के लिए लागत 4 लाख रुपये, ग्राम पंचायत भैसवार के लिए लागत 4 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। विधायक गुलाब कमरो ने बताया कि उनके प्रयास से उनके विधानसभा क्षेत्र के कई ग्रामो में रोड लाइट लगाई जा चुकी है ! जिससे गांव के लोग अब अपने गांव को शहर जैसा अनुभव करने लगे हैं ! इसके अलावा पुनः 1 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति से कई ग्रामो में स्ट्रीट लाइट लगाने से ग्रामीणों को लाभ होगा!

Categorized in: