मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! रेलवे डिवीज़न बिलासपुर के पूर्व डीआरयूसीसी सदस्य विजय प्रकाश पटेल ने शनिवार को चिरमिरी-नागपुर हॉल्ट न्यू रेल लाईन विस्तारीकरण परियोजना के लिये फण्ड रिलीज़ करने हेतु मुख्यमंत्री का ध्यानाकर्षित करने सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) गुलाब कमरो से भेंटकर उन्हें ज्ञापन सौंपा! चिरमिरी-नागपुर हॉल्ट न्यू रेलवे लाईन-विस्तारीकरण की बहुप्रतीक्षित परियोजना का कार्यारम्भ करने हेतु सरगुजा और शहडोल सम्भाग के नागरिकों सहित सम्पूर्ण कोयलांचलवासियों की जनभावनाओं को लेकर रेलवे डिवीज़न बिलासपुर के पूर्व डीआरयूसीसी सदस्य विजय प्रकाश पटेल द्वारा 25 अगस्त से लगातार प्रतिदिन जारी ‘घण्टानाद-सत्याग्रह’ को 100 दिन बीत गए,किन्तु दुर्भाग्यवश मुख्यमंत्रीजी ने सहमत होते हुए भी अबतक ना तो फण्ड रिलीज़ किया है और ना ही कार्यारम्भ करने कोई आदेश ही जारी किया है, जिसकी प्रतीक्षा सम्बन्धित क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही है, जिसके सन्दर्भ में पूर्व डीआरयूसीसी सदस्य ने प्रदेश सरकार के मुखिया श्री भूपेश बघेल जी को स्मरण-पत्र प्रेषित कर उपरोक्त परियोजना को क्रियान्वित करने उनसे तयशुदा 50 प्रतिशत का वित्तीय फण्ड अविलम्ब रिलीज़ कर तत्काल कार्य प्रारम्भ कराए जाने की माँग की है!

Categorized in: