मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा)- पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि एवं लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145 वी जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एवं सरदार पटेल को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इंदिरा गांधी जहां आयरन लेडी थी वही सरदार वल्लभभाई पटेल लोह पुरुष थे दोनों ने ही देश के लिए जिया है और बलिदान दिया है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने ही पाकिस्तान की लड़ाई में पाकिस्तान के दो टुकड़े किए थे जिसमें बांग्लादेश बना था। इस अवसर पर आबकारी मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव, भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो, मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल एवं अन्य उपस्थित रहे।

Categorized in: