मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा)- मनेंद्रगढ़ प्रवास के दौरान पत्रकार वार्ता में मनेंद्रगढ़ को जिला बनाने के मुद्दे को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल टाल गए और कहा कि मनेंद्रगढ़ जिला बनाने को लेकर आगे आने वाला समय ही बताएगा। जिले के मुद्दे पर कुछ ना कहते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने समय ही बताएगा इतना कहते हुए अपनी चुप्पी साध ली थी। मुख्यमंत्री ने मनेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज खोले जाने व मनेंद्रगढ़ को जिला बनाने को लेकर कोई बात नहीं की है। उन्होंने जिले के विकास को लेकर कहा की छत्तीसगढ़ के जिन जिलों में उद्योग नहीं है वहां पर उद्योग स्थापित कर स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। रेत के रॉयल्टी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समिति बनाई गई है जिसके द्वारा हर दो-तीन माह में बैठक कर निर्णय लिया जाता है प्रदेश में कहीं भी अवैध रेत परिवहन की बात सामने नहीं आई है उसके लिए जिला प्रशासन व पुलिस को सख्त कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तेजी के साथ विकास कार्य किए जा रहे हैं कांग्रेस की सरकार विकास के लिए समर्पित है। पत्रकार सुरक्षा कानून के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए एक समिति गठित की गई है जिस समिति के द्वारा पत्रकारों से मिलकर पत्रकारों की राय जानी जा रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून देश में सबसे बड़ा कानून बनाना चाहिए।

Categorized in: