मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा)- नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 7 के निर्दलीय पार्षद ने शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया है। मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के वार्ड क्रमांक सात के निर्दलीय पार्षद श्याम सुंदर पोद्दार जो एक तेजतर्रार पार्षद के रूप में जाने जाते हैं उन्होंने कांग्रेस पर अपनी पूरी तरह से आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया है।

Categorized in: