अंबिकापुर। महामाया मंदिर के आसपास बिजली सप्लाई के लिए स्थित बिजली विभाग के कार्यालय सहायक यंत्री जोन-1 से अज्ञात चोर ट्रांसफार्मर को खम्भे से नीचे गिराकर तेल, क्वाइल, एचटी बुशिंग एवं एलटी बुशिंग चोरी करके ले गए। चोरी की इस वारदात से विभाग को 50 हजार रुपये से अधिक की क्षति पहुंची है।

छत्तीसगढ़ राज्य पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के सहायक यंत्री, जोन क्रमांक-1 कैलाश देवांगन ने पुलिस अधीक्षक सरगुजा, कोतवाली थाना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को दिए गए लिखित कार्यालयीन शिकायत पत्र में बताया है कि जोन अंतर्गत सक्रिय चोर गिरोह के द्वारा ट्रांसफार्मरों को खम्भे से जमीन में गिराकर उसके अंदर का क्वाइल, तेल, एलटी एवं एचटी बुशिंग चोरी किया जा रहा है। चोरों के द्वारा राजपूत होटल चौक में लगे 25 केव्ही के ट्रांसफार्मरए, दरिमा चौक में लगे पीपी इंडस्ट्रीज के 25 केव्ही क्षमता के ट्रांसफार्मर, महामाया ग्राउंड में लगे 16 केव्ही व 25 केव्ही के दो ट्रांसफार्मर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। चोरी की घटना से विभाग को 50 हजार रुपये की आर्थिक क्षति पहुंची है। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 303(2) व छत्तीसगढ़ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 136(1) (क) का मामला दर्ज किया है।

 

Categorized in: