अंबिकापुर। विजय दिवस पर भूतपूर्व सैनिकों द्वारा अंबिकापुर शहर में रैली निकाली गई। रैली कलेक्टोरेट परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जयस्तंभ चौक पहुंची, जहां शहीद जवानों को नमन किया गया। इस रैली में संभाग से आए भूतपूर्व सैनिकों ने भाग लिया। बलरामपुर जिले से आए पूर्व सैनिक धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया वर्ष 1999 से आज तक विजय दिवस मनाया जा रहा है, जिसमें सैनिकों को याद किया जाता है। साथ ही स्थानीय लोगों व देशवासियों में देश के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया जाता है। रैली में शामिल भूतपूर्व सैनिकों ने रास्ते भर भारत माता की जयकारा लगाया। डीजे पर देशभक्ति गीत, गानों के साथ कलेक्टोरेट परिसर से निकली रैली जयस्तंभ चौक पहुंची, यहां शहीदों को नमन किया गया।
पूर्व सैनिकों का सम्मान
कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों के सम्मान समारोह का आयोजन पंचामृतम बेकरी में किया गया। इस दौरान भूतपूर्व सैनिकों ने कहा कि कारगिल युद्ध में हमारे वीर सैनिकों ने बहादुरी की अनोखी मिसाल पेश की थी। देश के जांबाजों ने दुर्गम परिस्थितियों का सामना करते हुए न सिर्फ हमारी सीमा में घुसे दुश्मन को मार भगाया बल्कि हिमालय की ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराकर पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। इस सर्वोच्च बलिदान के लिए देश हमेशा हमारे शहीदों का ऋणी रहेगा। कार्यक्रम में पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, पूर्व पार्षद विजय सोनी, एल्डरमैन संजीव मंदिलवार, अभय त्रिपाठी, कांत दुबे, शैलेश पांडेय, रत्नेश पांडेय, परवेज आलम गांधी, विकास सिंह, सुनील दुबे उपस्थित थे।

Categorized in: