बैकुंठपुर/
लोकसभा निर्वाचन 2024
निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर ज़िला चिकित्सालय में पदस्थ स्टाफ नर्स को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. आर एस सेंगर ने बताया कि संजय कुमार स्टाफ नर्स जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 की प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचरण संहिता के उल्लघंन किये जाने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में संजय कुमार का मुख्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय बैकुण्ठपुर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में संजय कुमार को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगा।

Categorized in: