अम्बिकेश गुप्ता / कुसमीजिला बलरामपुर – रामानुजगंज अंतर्गत जनपद पंचायत कुसमी के कुल 77 ग्राम पंचायतों में देश में आई कोरोना वायरस संक्रमण के कारण प्रभावित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा गरीब मजदूर जिन्हें जीविका चलाने व परिवार के भरण-पोषण में सहायता मिल सके. इस ओर ध्यान आकर्षित करते हुवे सरकार द्वारा सामाजिक दूरी का पालन करा कर व चेहरे पर मास्क अनिवार्यता कर मनरेगा के मजदूरों के दर पर वृद्धि करते हुवे रोजगार गारंटी के तहत मजदूरों से होने वाली निर्माण कार्यों को प्रारंभ करा दिया गया हैं।

ज्ञात हो कि लॉक डाउन के बाद केंद्र व राज्य सरकार ने नियमों का बंधन रखकर कुछ चीजों पर छूट कर दिया हैं इन्हीं छूट में ग्राम पंचायतों के मजदूरों को रोजगार गारंटी के तहत रोजगार देकर उन्हें 15 दिनों में भुगतान देने का आश्वासन देकर मजदूरी कराया जा रहा हैं। ताकि उन्हें लॉक डाउन के इस घड़ी में जीवन यापन करने में सहायता मिल सकें. वहीं सभी ग्राम पंचायतों में 20 अप्रैल से गोदी कोडाई कार्य शुरू कर दिया गया हैं. इसके अलावा डबरी निर्माण, कूप निर्माण सहित नाला ट्रीटमेंट के कार्य शुरू कर दिए गए हैं। ग्राम पंचायत में कुल 665 स्वीकृत कार्य हैं. जिनमें 235 कार्य चालू हैं।

इस बारे में कुसमी जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनोद जायसवाल ने बताया कि कुसमी जनपद क्षेत्र के कुल 77 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कार्य शुरू किए गए हैं, मजदूर सामाजिक दूरी बनाकर लगन पूर्वक कार्य कर रहे हैं। आज मंगलवार को ग्राम पंचायत भूलसी, करकल्ली, जिरहुल व हर्रि सहित आस-पास पंचायतों में निरीक्षण कर नियमों का पालन करने सभी मजदूरों से आग्रह किया गया. तथा उपस्थित सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक व तकनीकी सहायक को भी इस ओर कड़ाई से पालन कराने सुझाव दिया गया. आगे सीईओ श्री जायसवाल ने बताया कि मनरेगा के तहत हो रहे निर्माण कार्य में कार्यरत मजदूरों का रोजगार सहायकों द्वारा मास्टर रोल प्रतिदिन भरकर मजदूरी भुगतान 15 दिवस में किया जाएगा. मजदूरों के दर में वृद्धि कर मजदूरी भुगतान रोजाना का 190 रुपये देयक किया जाएगा।

Categorized in: