मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) । एमसीबी जिले के खड़गवां पुलिस ने लूट के आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । मामले में मिली जानकारी के अनुसार 11 जून 2023 को विनोद सूर्यवंशी पिता रामसकल सुर्यवंशी 18 वर्ष ग्राम धवलपुर नागसेमरपारा थाना झगराखांड जिला एमसीबी छ.ग. निवासी ने थाना में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 9 जून 2023 को वह अपने पिता के साथ मोटर सायकल का किस्त पटाने खड़गवां जा रहे थे कि रास्ते में मोटर सायकल में सवार 3 अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारपीट कर 42000 रूपये पैसा लूट कर भाग गये । रिपोर्ट पर थाना खड़गवां में अप. क. 218 / 23 धारा 394, 34 ताहि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया है जो पुलिस महा निरीक्षक राम गोपाल गर्ग , पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी पी० पी० सिंह द्वारा आरोपीगणों को तत्काल गिरफ्तार करने के संबंध में प्राप्त दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पता तलाश की गई । पता तलाश के दौरान मुखबीर की सूचना अनुसार संदेही मनकेश्वर पिता शिवचरण सूर्यवंशी 36 साल, दिपेश कुमार पिता करीमन सूर्यवंशी 19 वर्ष दुबछोला बडकापारा, जय प्रकाश पिता गिरधारी यादव 19 वर्ष अखराडाड पण्डोपारा व विधि विरुद्ध बालक से पूछताछ की गई जो अपना जुर्म करना स्वीकार किया जो आरोपियो से मेमोरेण्डम के आधार पर बताये कि मनकेश्वर से इसके जीजा का बढ़ा भाई रामसकल ने मनकेश्वर से कहा कि 10 जून 2023 को मोटर सायकल का किस्त का बचा हुआ पैसा 42000 / रूपया खड़गवां मे जाकर पटाना है । इस बात पर आरोपी मनकेश्वर ने उसी दिन शाम को करीब 8 बजे अपने साथी दिपेश कुमार, जय प्रकाश व विधि विरुद्ध बालक से कहा कि 10 जून 2023 को रामसकल 42000/रुपया लेकर खड़गवां जायेगा रास्ते में पैसा को लुटना है जिस पर सभी तैयार हो गये जो मनकेश्वर ने कहा कि जब रामसकल घर से निकलेगा तब मैं उसके पीछे पीछे जाकर लोकेशन देते रहूंगा और उसको नँदा तरफ से जाने को कहूंगा तुम सब लोग उसी रास्ते में तैयारी के साथ रहना योजना अनुसार 10 जून 2023 को जब रामसकल अपने लड़का विनोद के साथ मोटर सायकल से घर से करीब सुबह एक11 बजे निकला और शिवपुर होते हुये सैदा के रास्ते से खड़गवां जा रहा था तभी रास्ते मे सैदा बाजार के पास आरोपी जयप्रकाश, दिपेश कुमार एवं विधि विरुद्ध बालक के द्वारा प्रार्थी व उसके पिता राम सकल के साथ मारपीट कर 42000 / रूपये लूट लिये प्रकरण में मुख्य आरोपी मनकेशवर के द्वारा षडयंत्र रचकर लूट कराया गया है जिस पर प्रकरण में धारा 115 भादवि जोड़ा गया है तथा सभी आरोपियों को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर आरोपियों से मेमोरेण्डम के आधार पर विधि विरुद्ध बालक से 5000 रुपये नगद घटना के वक्त पहने कपडे एवं घटना में प्रयुक्त डण्डा व एक नग मोबाईल तथा दिपेश कुमार से 5000 रुपये नगद घटना के वक्त पहने कपडे, जय प्रकाश से 5000 रूपये नगद घटना के वक्त पहने कपड़े एवं घटना में प्रयुक्त एचएफडीलक्स मोटर सायकल क्रमांक सीजी 16 सीजे 0273 एवं मनकेश्वर से 24000 रूपये नगद जप्त किया गया है । प्रकरण मे आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खडगवा विजय सिंह, सउनि रामबाबू दोहरे, प्र०आर० इस्तयाक खान, आर. मो0 आजाद, आर. धर्मेन्द्र पटेल, सैनिक विनय श्याम का सराहनीय योगदान रहा।

Categorized in: