राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर-बलरामपुर- सामरी विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में नागेशिया समाज के लोग विधायक चिंतामणि महाराज के साथ बलरामपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां समाज के लोगों के साथ विधायक ने बलरामपुर कलेक्टर से मुलाकात की। मुलाकात के पश्चात उन्होंने बलरामपुर कलेक्टर कुंदन कुमार को अवगत कराते हुए बताया कि पूर्व में अविभाजित सरगुजा जिले तथा वर्तमान में विधानसभा क्षेत्र सामरी के शहीद माटी पुत्र लागूड़ नगेसिया जिनकी अस्थि आज भी अंबिकापुर जिला सरगुजा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाला में रखी हुई है। जिसका हम सभी समाज के लोग विधिवत विसर्जन कर उनके विधिवत मृत्यु उपरांत होने वाले समस्त कार्यक्रम को करना चाहते हैं। उन्होंने बलरामपुर कलेक्टर को बताया कि लागूड़ नागेशिया उनके अन्य साथियों ने सियासत काल में भयानक अकाल के समय जनता के प्रति सहायता के भाव से अपने प्राणों की परवाह न करते हुए जनता की सेवा का कार्य किया तथा उनके द्वारा जन हितेषी कार्य से नाराज होकर तत्कालीन सामंतवाद ताकतों एवं सियासत के राजाओं द्वारा उन्हें विद्रोही घोषित कर उन्हें अनेक तरह के यातनाएं दी एवं प्रताड़ित किया उन्हें मौत की भी सजा सुनाते हुए उनके प्राण तक ले लिए। एवं उनके रिकॉर्ड पहचान संबंधित समस्त दस्तावेज को नष्ट भी कर दिए गए। उनकी मृत्यु उपरांत उनकी अस्थि को आज तक विसर्जित नहीं किया गया है।सामरी विधानसभा के विधायक चिंतामणि महाराज ने भी पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि उन्होंने भी इसे अपनी नजरों से तो नहीं देखा है लेकिन उन्होंने भी इस की कहानियों के रूप में ही सुना है। इतना ही नहीं समाज के लोगों की भावनाओं को देखते हुए हम उनके साथ खड़े हैं और लागूड नगेसिया की अस्थि दिलाने के लिए जहां तक लड़ाई लड़नी पड़ेगी हम लड़ेंगे। क्योंकि यह समाज के आस्था और संस्कारों से जुड़ा हुआ है। समाज के द्वारा बताए कि सभी बातों को मानते हुए आज हम इनके साथ बलरामपुर कलेक्टर से मुलाकात कर इन्हें अस्थि दिलाने की बात कही है।
