राजेन्द्र ठाकुर( राजू) बलरामपुर-बलरामपुर जिले के डुमरखोरका गांव में लोगो के द्वारा श्रवण कोरवा नाम के 80 वर्षीय बुजुर्ग से बहला-फुसलाकर उनके द्वारा उनकी 45 डिसमिल जमीन का रजिस्ट्री अंबिकापुर ले जाकर करा लिया गया है। बुजुर्ग को जब इस बात की जानकारी लगी तो बुजुर्ग ने जमीन नहीं देने की बात कही । इस संबंध में बुजुर्ग ने आज इसकी शिकायत सामरी विधानसभा के विधायक चिंतामणि महाराज से की शिकायत करते हुए उन्होंने बताया कि उनको बहला-फुसलाकर अंबिकापुर ले जाया गया था। जहां उन्हें उनके खसरा क्रमांक 160/13 एवम 160/15 में से रकबा 0.0500 हेक्टेयर कुल 45 डिसमिल भूमि रोशन खाखा के नाम उसकी जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई। अगर जमीन का नाम ट्रांसफर हो जाता है तो हम सभी परिवार के लोग सड़क पर आ जाएंगे। हमारे परिवार के जीने का एकमात्र साधन जमीन है। बुजुर्ग की बात सुनते ही विधायक चिंतामणि महाराज ने उन्हें आश्वस्त कराया कि उनको न्याय मिलेगा। और उसे लेकर अपने साथ कलेक्टर से मिलने पहुंचे जहां उन्होंने बलरामपुर कलेक्टर कुंदन कुमार को शिकायत पत्र सौंपते हुए कहां की इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाए। बुजुर्ग की जमीन को वापस दिलाया जाए।

सामरी विधायक चिंतामणि महाराज

विधायक ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि इस संबंध में वह कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से जांच कर त्वरित कार्यवाही करने की बात कहेंगे ताकि बुजुर्ग को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। इस तरीके से गुमराह कर लोगों के द्वारा जमीन रजिस्ट्री कराई जा रही है यह सरासर गलत है इस पर जांच कराई जाएगी और जांच के उपरांत दोषियों को पर सख्ती से कार्रवाई कराई जाएगी।

कलेक्टर कुंदन कुमार

बलरामपुर कलेक्टर कुंदन कुमार ने कहा शिकायत प्राप्त हुई है शिकायत जांच के लिए हमने राजस्व विभाग के एसडीएम तहसीलदार को निर्देशित भी कर दिया है वही इस मामले को लेकर हमने बलरामपुर पुलिस अधीक्षक को भी अवगत कराया है। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि उन्हें शिकायत के आधार से पता चला है कि बुजुर्ग के साथ गुमराह कर उनकी जमीन की रजिस्ट्री कराई गई है जांच के उपरांत जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

Categorized in: