ट्रेड यूनियन काउंसिल करेगा सम्मानित, प्रांताध्यक्ष डाॅ. जे.पी. श्रीवास्तव ने दी जानकारी

अम्बिकापुर – विगत 36 वर्षों से लगातार श्रमिकों के लिये संघर्षरत एवं उनकी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य कर रही संस्था टेªड यूनियन काउंसिल छत्तीसगढ़ के द्वारा इस वर्ष भी श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को श्रम-श्री पुरस्कार से नवाजा जायेगा। विगत वर्षों की भांति कोरोना महामारी को देखते हुए इस वर्ष यह कार्यक्रम काफी छोटा होगा और श्रमिकों के कार्यस्थल पर जाकर ही संस्था के प्रदेशाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा कोराना महामारी के दौरान अपनी उल्लेखनीय भागीदारी निभाने वाले श्रमिकों को यह पुरस्कार दिया जायेगा।

ट्रेड यूनियन काउंसिल छ.ग. के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. जे.पी श्रीवास्तव ने बताया कि विगत 36 वर्षों से लगातार हम हमारे संरक्षक कैबिनेट मंत्री टी.एस. सिंह देव जी के मार्गदर्शन में सरगुजा संभाग सहित छ.ग. स्तर पर पर श्रमिकों के हितों को लेकर कार्य कर रहे हैं। इस दौरान श्रमिकों के मांगों को शासन-प्रशासन तक उठाना, श्रमिकों के श्रम का उचित एवं समय पर भुगतान, श्रमिकों को कार्य स्थल पर विधिक जानकारी उपलब्ध कराना, श्रमिकों के हित में शासन द्वारा बनाये गये योजनाओं का लाभ दिलाना तथा श्रमिकों के कार्य स्थल पर उनको मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उन्हें मिले ऐसी समस्त जानकारी समय-समय पर संगोष्ठि, शिविर, बैठक का आयोजन कर टेªड यूनियन काउंसिल के सदस्यों के द्वारा श्रमिकों को उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही श्रमिकों के परिवार से जुड़ी समस्याओं के निदान हेतु भी टेªड यूनियन काउंसिल के द्वारा विगत कई वर्षों से कार्य किया जा रहा है। श्रमिकों के शोषण, कानूनी सहायता सहित कई ऐसे विषय जहां पर श्रमिकों को आवश्यकता होती है, टेªड यूनियन काउंसिल लगातार उनके लिये कार्य करती है।

ट्रेड यूनियन काउंसिल छ.ग. का लक्ष्य ही है श्रमिकों का हित जिसके लिये हम समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर श्रमिकों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिये सम्मानित भी करते हैं ताकि वे अपने हित की रक्षा के लिये एवं अपने श्रमिक भाईयों के लिये हमेशा तैयार रहें। प्रत्येक वर्ष हमारे द्वारा प्रदेश स्तर पर श्रमिक महासम्मेलन का आयोजन किया जाता रहा है, 36 वर्षों से यह परंपरा लगातार चलती रही है। किन्तु वर्तमान में कोराना वायरस के संक्रमण को देखते हुए हमारे संरक्षक कैबिनेट मंत्री टी.एस.सिंह देव जी ने कहा है कि सरकार द्वारा निर्धारित समस्त गाईड लाईन का पालन किया जाना आवश्यक है और ऐसे में कोरोना के संक्रमण के कारण लगाये गये धारा 144 सहित सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने सहित सरकार के विभिन्न गाईड लाईन का पालन करने के उद्देश्य से बड़ा कार्यक्रम कर पाने में असमर्थ हैं, किन्तु प्रत्येक वर्ष 11 श्रमिकों को उनके उल्लेखनीय कार्यों हेतु दिया जाना वाला श्रम-श्री पुरस्कार इस वर्ष भी हम देंगे और इस वर्ष सरकार के समस्त निर्देशों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए श्रमिक के कार्यस्थल पर ही सम्मानित करेंगे। इस वर्ष कोरोना महामारी में हमारे अलग-अलग विभागों के विभन्न कर्मचारी उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं, इसे ध्यान में रखते हुए इस वर्ष का श्रम-श्री पुरस्कार ऐसे ही कोरोना फाईटरों को दिया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग एवं नगर निगम में स्वच्छता के लिये समर्पित दिदियों को यह पुरस्कार दिया जायेगा।


प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. जे.पी. श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लगातार हम देख रहे हैं कि हमारे श्रमिक भाई एक राज्य से दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं, ऐसे में वे लगातार सैकड़ों किलोमीटर की दूरी पैदल तय करने विवश हैं, मैं आमजनों से निवेदन करूंगा की जितना भी संभव हो सके पैदल जा रहे श्रमिक भाईयों की मदद करें, खाना, दवा, पानी जो भी संभव हो सके, उन्हें जरूरत के हिसाब से मुहैया करायें। इन श्रमिक भाईयों का इस समाज के ऊपर बढ़ा ऋण है आज हम विकास की जो भी बात करते हैं जो भी नित नये आयाम गढ़ते हैं, इन श्रमिक भाईयों के श्रम का ही नतीजा है, ये तो श्रमिक भाई हैं जो उन्होंने निश्चय कर लिया तो पुरा कर के मानेंगे, ये आपके या हमारे कहने से रूकने वाले नहीं हैं, जिन हाथों ने इस समाज और राष्ट्र को सिंचा है, उन्हीं श्रमिक भाईयों के पैर अब अपने स्वजनों तक पहुंचने से पहले रूकने वाले तो नहीं हैं। किन्तु हम सब का यह कर्तव्य है कि हम अपने श्रमिक भाईयों का सम्मान करें, उन्हें भूखे-प्यासे न रहने दें, स्वास्थ्य सुविधा जो भी बन पडें उन्हें उपलब्ध करायें।
डाॅ. जे.पी. श्रीवास्तव ने कहा कि मैं पुनः एक बार श्रमिक भाईयों से निवेदन करूंगा कि हमेशा से टेªड युनियन काउंसिल छ.ग. के लिये आप सर्वोपरि रहे हैं, यह कार्यक्रम आप सब के बिना अधूरा है, लेकिन समय के चक्र को ध्यान में रखते हुए जब हम सब एकत्र नहीं हो सकते और अपनी बातों को मंच पर नहीं रख पा रहे हैं, ऐसे में हम सब एकजुटता के साथ इस विपरित परिस्थियोें में देश एवं राज्य की सरकार के साथ खड़े रहें और एक दूसरे का सहयोग करें यही हम सब का कर्तव्य एवं धर्म है।

Categorized in: