महफूज हैदर लखनपुर -स्वास्थ अमला के द्वारा लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभिन्न स्थानों में 28 अप्रैल बुधवार को 81 लोगों का कोरोना जांच किया गया । जांच उपरांत 28 लोगों की कोरोना पॉजिटिव तथा 53 लोगों की नेगेटिव रिपोर्ट आई प्राप्त जानकारी के मुताबिक समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 81 लोगों का एंटीजन मेथड से सैंपल लिया गया। स्वास्थ्य अमला के द्वारा संक्रमित मरीजों को आइसोलेट करके दवा का वितरण शुरू किया गया है। स्वास्थ्य अमला के अन्य लोगों को आरटी पीसीआर एवं टू नाट मेथड सैंपल के लिए जांच के लिए जिला मुख्यालय अंबिकापुर भेजा गया था। उक्त जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ विनोद भार्गव के द्वारा दी गई है।./////

Categorized in: