लखनपुर दिनेश बारी- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों नेवलखनपुर कांग्रेस कार्यालय में स्वर्गीय सरगुजा राजमाता देवेंद्र कुमारी को उनके पुण्य तिथि पर उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वर्गीय सरगुजा राजमाता के किये गए कार्यों को कभी भी भुलाया नही जा सकता। सरगुजा राजमाता बेहद रचनात्मक और दूरदर्शी थी। उन्होंने गांव में छोटे छोटे पल पुलिया बनाकर पहुँचविहीन सरगुजा को आवागमन के योग्य बनाया। बारिश से पहले दूरस्थ छेत्रों की सोसायटी में राशन, अस्पतालों में वैक्सीन व दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक पहुँचाना उनका हर साल का काम था। शहर में पेयजल की समस्या को उन्होंने अपनी दूरदर्शिता के कारण पहचान लिया था। इसी को ध्यान में रखते हुए घुनघुट्टा बांध को पेयजल के लिए आरक्षित किया जिस पर चालीस साल बाद शहर में पेयजल सप्लाई शुरू हुई वे राजपरिवार की मुखिया होने के बाद भी अत्यंत सहज थी और गांव व गरीबों की हमेशा चिंता करते रहती थी। उनके दरवाजे गया हुआ कोई भी व्यक्ति कभी खाली नहीं लौटा। इतनी सहजता के लिए उनको हमेशा युगों युगों तक याद किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव, जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव, ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंह देव, नरेंद्र पांडेय, नेता प्रतिपक्ष रमेश जायसवाल,वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश तायल, शैलेंद्र गुप्ता, आईटी सेल महासचिव मक़सूद हुसैन, नगर पंचायत लखनपुर विधायक प्रतिनिधि इरशाद खान, मोजिब खान, प्रकाश ठाकुर , प्रयाग सिंह सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Categorized in: