मामले में बैकुंठपुर पीडब्ल्यू आई समेत आरपीएफ का एक एएसआई भी शामिल

मनेंद्रगढ़ ! रेलवे के अनुपयोगी ऑक्शन के माल को ज्यादा लोड कर ट्रकों में ले जाया जा रहा था जिसका एक बड़ा मामला सामने आया है ऑक्शन के माल के आड़ में रेलवे की संपत्ति से रातों-रात रेलवे के अधिकारियों द्वारा करोड़पति बनने का खेल खेला जा रहा था जिसका भंडाफोड़ रेलवे की आरपीएफ की क्राइम ब्रांच की टीम ने किया है ! बिलासपुर रेल मंडल से आई आरपीएफ की क्राइम ब्रांच की बिलासपुर व अनूपपुर की संयुक्त टीम ने रेलवे के स्क्रेप आक्सन का माल ज्यादा उठाने के मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए दो ट्रक पकड़ा है ! रेलवे का आक्सन का माल दो ट्रक में दुगुना लोड कर ले जाने के मामले में आरपीएफ की क्राइम ब्रांच की टीम ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है । जिसमें रायपुर के खरीददार अभिषेक इंटरप्राइज के प्रवीण कुमार सिंह, रेलवे के दो अधिकारी छुट्टन लाल मीना बैकुंठपुर पीडब्ल्यू आई , ऑक्शन माल का वेरीफाई करने वाला अधिकारी संजय कुमार बिलासपुर समेत आरपीएफ मनेन्द्रगढ़ में पदस्थ एएसआई चित्रेस्वर प्रसाद मैत्री, ट्रक ड्राइवर राजेश जायसवाल , दीपक कुमार सरई तथा महामाया धर्मकांटा के आपरेटर फूलचंद बैगा शामिल है ! गिरफ्तार किए गए सभी 7 लोगों को पहले कोविड-19 अस्पताल चेकअप के लिए ले जाया गया उसके बाद रायपुर ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त पूरी कार्यवाही में 22 टन से ज्यादा रेलवे की संपत्ति मिली है जिसकी कीमत 5 लाख 23 हजार रुपए के आसपास आंकी गई है। उक्त गुरुवाको दिनभर चली इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल का पूरा दस्ता सहित आरपीएफ के आईजी ए. एन. सिन्हा व आरपीएफ के सीनियर डीएससी ऋषि शुक्ला उपस्थित रहे । जानकारी के मुताबिक अनूपपुर रेल खंड के बैकुंठपुर रोड और नगर रेलवे स्टेशन के पास अनुपयोगी हो चुकी रेल सामग्री का आक्सन रेलवे द्वारा किया गया था जिसे रायपुर के अभिषेक इंटरप्राइजेज के प्रवीण सिंह ने खरीदा था। उक्त ऑक्शन के माल को साइड से ट्रकों में लोड करते समय एक ट्रक की निर्धारित मात्रा से अधिक माल लोड कर ले जाया जा रहा था जिसकी सूचना मिलने के बाद उक्त कार्यवाही कर मामले में संलिप्त 7 लोगों को गिरफ्तार करने की कार्यवाही की गई है ! बताया जा रहा था कि किसी मामले में रेलवे के अधिकारियों के खिलाफ यह सबसे बड़ी कार्यवाही है मामले की पूरी जांच की जा रही है !

Categorized in: