बलरामपुर (राजेन्द्र ठाकुर)- जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुर्रा के जवाहर नगर ठाकुर पारा में एक माह से विद्युत ट्रांसफार्मर खराब था इसकी समाचार छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन ने बड़ी ही प्रमुखता से दिखाई थी इसका असर तत्काल देखने को मिला, खबर प्रकाशन के बाद बलरामपुर कलेक्टर श्याम धावडे ने अपने संज्ञान में लिया व विभागीय अधिकारियों को तत्काल सूचना दी और वहां नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, ट्रांसफार्मर लगने से किसानों के चेहरे खिल उठे किसानों ने बताया कि समय पर बारिश नहीं होने के कारण हमें खेती करने में बिजली खराब होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब वह परेशानी दूर हो गई है अब हम समय पर खेती कर पाएंगे और रात्रि में जो विषैले जीव जंतु का भय बना रहता था आज वह भय भी दूर हो गया किसानों और ग्रामीणों ने बलरामपुर कलेक्टर की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कि हम इतने खुश नसीब हैं कि हमारे बलरामपुर को इतने व्यवहारी कलेक्टर मिले हैं। अंत में सभी ने छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

पूर्व में प्रकाशित खबर पर डालें एक नजर ...

https://cgfrontline.com/2020/07/07/6832/

Categorized in: