दमकल की टीम मौके पर पहुंची कर बुझाई आग, ट्रक का केविन जलकर खाक
अंबिकापुर. शहर के अयान मार्ग में रविवार की दोपहर लॉकडाउन में खड़े खाली ट्रक के केविन में अचानक आग लग गई। इसे देखकर मोहल्ले में अफराफतरी मच गई। देखते-ही देखते ट्रक का केविन धू-धू कर जलने लगा। स्थानीय लोगों ने पहले अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की पर काबू नहीं पाया गया। इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। तब तक ट्रक का केवन जल कर खाक हो चुका था। ट्रक मालिक ने किसी असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाए जाने की आशंका व्यक्त किया है।
जानकारी के अनुसार रेयाज अहमद सिद्दीकी उर्फ बाबा शहर के अयान मार्ग का रहने वाला है। वह ट्रक चलवाने का काम करता है। लॉकडाउन हो जाने के कारण २२ मार्च से सभी ट्रक अपने घर के बाहर खड़ा करवाया था। रविवार की दोपहर करीब १२ बजे अचानक ट्रक के केविन से धूआं निकलने लगा। स्थानीय लोगों ने देखा तो ट्रक मालिक को इसकी जानकारी दी। तब तक ट्रक का केवीन धू-धू कर जलने लगा। स्थानीय लोगों ने पहले अपने स्तर से पानी डाल कर आग बुझाने की कोशिश की पर सफल नहीं हो सके। इसके बाद लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी। सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाइ। तब तक ट्रक का केविन जल कर खाक हो चुका थ

असाजिक तत्वों ने लगाई आग
ट्रक मालिक रेयाज अहमद का कहना है कि ट्रक में आग किसी असामाजिक तत्वों द्वारा लगाई गई है। उन्होंने शॉट सर्किट से आग लगने से इंकार किया है। इनका कहना है कि शनिवार रात से बारिश हो रही है। रविवार की सुबह भी बारिश हुई है। शॉट सर्किट से आग लगना संभव नहीं है।

समय रहते पा लिया गया काबू
ट्रक क्रमांक सीजी १५ डीजी ९१५२ में रविवार की दोपहर आग लग गई। इसके पीछे भी एक ट्रक खड़ा था और जिस स्थान पर दोनों ट्रकें खड़े किए गए हैं वहां काफी घनी आबादी है। अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो एक बड़ी घटना हो सकती थी।

लोग भूल गए सोशल डिस्टेंस
जिस स्थान पर आग लगी थी वह मोहल्ला काफी घनी आबादी वाला क्षेत्र है। ट्रक में आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए और घटनास्थल पर काफी भीड़ लग गई। कुछ लोग अपने-अपने मोबाइल से विडिया बनाने में लगे रहे। इस दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूल गए।

Categorized in: