रामानुजगंज (विकाश कुमार केशरी) – लॉकडाउन के चौथे चरण की शुरुआत होने के पूर्व एसडीएम कार्यालय परिसर में एसडीएम अभिषेक गुप्ता के द्वारा रामानुजगंज के प्रमुख लोगों की बैठक आयोजित कर विभिन्न पहलुओं पर समीक्षा की गई जिसमें प्रमुख रूप से एसडीओपी नितेश गौतम तहसीलदार भरत कौशिक , नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ,उपाध्यक्ष बजरंग गुप्ता सहित भाजपा ब्यापार प्रकोष्ठ के अरूण केशरी कन्हैया लाल अग्रवाल शैलेष गुप्ता, प्रमोद केशरी ओमप्रकाश जयसवाल सहित कई लोग उपस्थित हुए।
बैठक में लाक डाउन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई एसडीएम ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से लेते हुए रामानुजगंज के ब्यापारिक प्रतिष्ठानों के कारोबार का समय बढ़ाते हुए अब प्रातः8 बजे से दोपहर 2 बजे तक तय किया है।रामानुजगंज नगर पंचायत अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने छोटे होटल व्यवसायियों, सैलून दुकानों एवं हाथ ठेला चला व्यापार कर जीविका चलाने वाले छोटे व्यापारियों को भी अनुमति दिए जाने की मांग जिला प्रशासन से की है।
नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि लाकडाउन के दरम्यान नियमों का पालन करने में सभी वर्ग के छोटे बड़े व्यवसायियों के साथ साथ सैलून व ठेला लगाने वाले लोगों ने भी अपना पूरा सहयोग प्रदान किया जिसके कारण नगर में समय-समय पर शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों का लॉकडाउन के दौरान अक्षरसः से पालन हो पाया। नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने बताया कि प्रतिदिन कमाने खाने वाले छोटे होटल व्यवसाय ,सैलून दुकानों व ठेला लगाने वालों के समझ आजीविका की बड़ी विकराल समस्या खड़ी हो गई है, जिला प्रशासन द्वारा इन छोटे व्यापारियों को भी सोशल डिस्टेंसी के पालन की समझाइश देते हुए निर्धारित निर्देशों के अनुरूप अपना व्यवसाय करने की अनुमति प्रदान किया जाना चाहिए ।

Categorized in: