सूरजपुर।प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजनाजागरूकता अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनित कौशिक की सहमति से एवं राष्ट्रीय महासचिव सच्चिदानंद उपासने की अनुशंसा से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामकृपाल साहू को प्रदेश महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व देते हुए निर्देशित किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव गरीब किसान मजदूर युवाओं महिलाओं बच्चे बच्चियों के हित में अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं देश में चलाई जा रही है आप इनका व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करेंगे।ज्ञात हो कि रामकृपाल साहू पिछड़ा वर्ग किसान परिवार से आते हैं वे विगत 5 वर्षों तक भाजपा के जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनके कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी ने बड़ा विश्वास जताया है। इस योजना के प्रदेश संगठन महामंत्री आलोक श्रीवास्तव ने जारी किया है इस नियुक्ति पर रामकृपाल साहू ने कहा कि वे इस दायित्व का पूरे लगन से निर्वहन करेंगे एवं मोदी के जनहित के कार्यों का प्रचार प्रसार पार्टी की मजबूती के लिए करते रहेंगे इस नियुक्ति पर उन्होंने पार्टी का आभार व्यक्त किया है।इस नियुक्ति से उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।

Categorized in: