राज्यमंत्री का दर्जा पाने वाले दूसरे विधायक बने डॉ विनय जायसवाल

मनेंद्रगढ़! मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त होने के बाद प्रथम मनेंद्रगढ़ आगमन पर कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता ने फूल मालाओं से लाद कर एवं आतिशबाजी कर व मिठाई खिलाकर विधायक डॉ विनय जायसवाल का आत्मीय स्वागत किया। मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जयसवाल रतन मालवीय के बाद राज्यमंत्री का दर्जा पाने वाले दूसरे विधायक बने हैं ! मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल रविवार को दोपहर 1:30 बजे के आसपास जैसे ही पी डब्लू डी तिराहा मनेंद्रगढ़ पहुंचे वैसे ही काफी संख्या में इंतजार कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ ढोल नगाड़े के साथ आतिशबाजी कर विधायक का फूल माला से लादकर भव्य स्वागत किया ! इसके पश्चात रैली की शक्ल में विधायक डॉ विनय जायसवाल अपने काफिले के साथ जनपद पंचायत सभाकक्ष पहुंचे जहां पर महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने आरती उतारकर तिलक लगाकर विधायक डॉ विनय जायसवाल का स्वागत किया और बधाई व शुभकामनाएं दी! जनपद सभाकक्ष के स्वागत कार्यक्रम में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ संघ के पदाधिकारी व सदस्य गणों के साथ चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी गण, व्यापारी संगठन, मनेंद्रगढ़ नगर पालिका के समस्त कांग्रेसी पार्षद व एल्डर मैन, झगड़ाखांड नगर पंचायत के समस्त कांग्रेसी पार्षद व एल्डरमैन, सिख समाज , जैन समाज, मुस्लिम समाज, सिंधी समाज, स्वर्णकार समाज, बोहरा समाज, बंग समाज सहित मनेंद्रगढ़ के प्रतिनिधियों तथा वार्ड नंबर 9 के पार्षद प्रतिनिधि गंभीर सिंह ने अपने साथियों के साथ माला पहनाकर विधायक को बधाई व शुभकामनाएं दी! स्वागत कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर विधायक डॉ विनय जयसवाल का स्वागत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ! इसके साथ ही पाराडोल, नारायणपुर, छिपछिपी पंचायत के सरपंच, पंच व आम ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया!

इन्होंने किया कांग्रेकांग्रेस प्रवेश

विधायक डॉ विनय जायसवाल के स्वागत समारोह के दौरान पाराड़ोल ग्राम पंचायत के सरपंच सरपंच अभिराज सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की सभी ग्रामीणों को राज्यमंत्री डॉ विनय जायसवाल ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत कर कांग्रेस प्रवेश कराया। इस अवसर पर मुन्ना लाल सरपंच नारायणपुर, परमेश्वर सिंह, शिव चरण सिंह, संजय सिंह, विजय सिंह, महेंद्र सिंह, सोहन सिंह, कल्याण सिंह, सूर्य नारायण सिंह अजमेर सिंह छिपछिपी, राम प्रताप सिंह ने सदस्यता ग्रहण की।

विकास के लिए नहीं होगी पैसे की कमी

अपने स्वागत से अभिभूत होकर राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि उम्मीद से कहीं ज्यादा उनका स्वागत अभिनंदन विभिन्न समाज व कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित जनता के द्वारा किया गया। राज्यमंत्री का दर्जा मुझे नहीं बल्कि मनेंद्रगढ़ विधानसभा की जनता को मिला है वे तो सिर्फ एक चेहरा है ! उन्होंने कहा कि मनेंद्रगढ़ के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा। मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र निरंतर विकास की गति में आगे बढ़ता रहेगा ऐसा उनका पूरा प्रयास रहेगा। उन्होंने अपने स्वागत व अभिनंदन के लिए मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र सहित मनेंद्रगढ़ नगर की जनता के प्रति आभार प्रकट किया है।
उक्त स्वागत कार्यक्रम में विशेष रूप से झगड़ाखांड नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश पांडे, कृष्ण मुरारी तिवारी नपा उपाध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि बलवीर सिंह अरोड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश शर्मा, जिला प्रवक्ता सौरव मिश्र, विधायक प्रतिनिधि अनिल प्रजापति, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव श्रीमती शगुफ्ता बख्श, नीता डे जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रुकमणी खोंब्रागढ़े, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती शोभना वर्मा, श्रीमती शमीना खातून जिला अध्यक्ष सेवादल महिला, शुद्धू लाल वर्मा प्रवक्ता ब्लॉक कांग्रेस, छोटे लाल वर्मा वरिष्ठ कांग्रेसी, राधे मिश्रा, ज्ञानेंद्र सिंह, मोहम्मद अयूब, एल्डरमैन गिरधर जायसवाल, श्रीमती रोमा चटर्जी, रामगोपाल यादव, राकेश यादव, प्रमिला सूर्यवंशी, शिव यादव, सपन महतो, पप्पू हुसैन, मोहम्मद शाहिद, इमरान खान, अभय बड़ा, अनिल वर्मा, युसुफ इराकी, गफ्फार अली, बबुआ, अभिराज सरपंच पाराडोल, प्रेम सिंह आयाम, ममता रजक, प्रीति रजक, रेहाना सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता सौरव मिश्रा एवं आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता शुद्धूलाल वर्मा ने किया!

Categorized in: