मनेंद्रगढ़ ! सविप्रा उपाध्यक्ष व भरतपुर सोनहत विधायक राज्यमंत्री गुलाब कमरो लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगात दे रहे हैं ! राज्यमंत्री श्री कमरों ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड मनेंद्रगढ़ के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों चिरईपानी, ग्राम पंचायत मुक्तियारपारा, ग्राम पंचायत सरभोका, ग्राम पंचायत नागपुर में 11 – 11 लाख के बनने वाले ठोस एवं तरल अवशिष्ठ प्रबंधन एवं ग्राम पंचायत सोनवर्षा में 20 लाख की लागत से बनने वाले नवीन ग्राम पंचायत भवन व सह उचित मूल्य दुकान निर्माण का भूमिपूजन किया! राज्यमंत्री गुलाब कमरों ने शुक्रवार को मनेंद्रगढ़ विकासखंड के अंतर्गत आने वाली विभिन्न ग्राम पंचायतों में 64 लाख के विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए भूमि पूजन कर एक बड़ी सौगात दी है ! इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती उषा सिंह, जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू, जिला महामंत्री राम नरेश पटेल, जनपद सदस्य, सरपंचगण सहित जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन उपस्थित रहे!

Categorized in: