मनेंद्रगढ़ ! आरपीएफ द्वारा गिरफ्तार किया गया कोयला चोर करोना पॉजिटिव निकला है जिससे आरपीएफ थाना में हड़कंप मच गया और थाना को सील कर दिया गया ! वही चिरमिरी में भी पा॑च कोरोना पाजेटिव मरीज मिलने की खबर है ! मिली जानकारी के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल ने एक कोयला चोर को कोयला चोरी करते चिरमिरी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था ! आरपीएफ द्वारा गिरफ्तार किए गए कोयला चोर का कोरोना जांच कराया गया जांच रिपोर्ट में कोयला चोर कोरोना पॉजिटिव निकला जिससे मनेंद्रगढ़ आरपीएफ थाना में हड़कंप मच गया और मनेंद्रगढ़ आरपीएफ थाना को सील कर दिया गया ! वही थाना स्टाफ के जांच के लिए किट मंगाया गया है ! वहीं चिरमिरी में भी 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने की खबर है जिसमें एक नगर निगम का प्लेसमेंट कर्मचारी भी शामिल है सभी को कोविड-19 अस्पताल बैकुंठपुर ले जाने की तैयारी की जा रही थी ! कोरिया जिले में 2 दिन में 19 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं !

Categorized in: