बलंगी (विवेक पाण्डेय)- गुरुवार को कलेक्टर श्यामलाल धावडे वह बलरामपुर एसपी रामकृष्ण साहू ने छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश बॉर्डर स्थित तुगवा बैरियर का जायजा लिया और जवानों का हौसला बढ़ाया इस दौरान उन्होंने जरूरी सेवाएं वह अनुमानित प्राप्त वाहनों को आने जाने रिकॉर्ड हेतु बनाए गए रजिस्टर का अवलोकन किया कलेक्टर श्यामलाल धावडे ने बताया कि बैरियर पर पुलिस अधिकारी व जवान सहित प्रशासनिक अमला पूरी ऊर्जा के साथ संक्रमण को रोकने के लिए डटे हुए हैं और आने जाने वालों की कड़ी जांच कर आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को आने जाने दिया जा रहा है बलरामपुर एसपी ने बताया कि बैरियर पर तैनात जवानों के द्वारा एतिहात बरतते हुए प्रत्येक वाहनों की जांच की जा रही है इसके बाद वापसी में रकस गंडा जलप्रपात भी कलेक्टर व उनकी पूरी टीम पहुंची और वहा की स्थिति क़े बारे में भी अवगत हुऐ उसके बाद कलेक्टर श्यामलाल धावडे व एसपी रामकृष्ण साहू बलंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरक्षण किया इस निरक्षण में कलेक्टर कड़े तेवर में नजर आए बेहतर स्वास्थ सुविधाओं की जानकारी लेने के उद्देश्य से बलंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर ने अव्यवस्थाओं को सुधारने के साथ-साथ समय से डियूटी करने और बिना लापरवाही के उपचार करने का निर्देश दिए यह भी कहा कि स्वास्थ ब्यवस्था के प्रति जिम्मेदार होकर काम करना है,कलेक्टर ने कहा कि जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ऊपर स्टाफ के लिए रूम बनाया जाएगा जो कर्मचारी किराए के रूम में रह रहे हैं उनके लिए जल्द ही व्यवस्था किया जाएगा साथ में उपस्थित बलरामपुर एसपी रामकृष्ण साहू ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं कलेक्टर के साथ समुचित मार्गदर्शन देते रहें इस दौरान बलरामपुर जिले के अधिकारी- कर्मचारी सहित बलंगी चौकी प्रभारी सी.पी.तिवारी उपस्थित थे।

Categorized in: