बेजुबान पक्षियों के लिए भीषण गर्मी में प्यास बुझाने हेतु अमृतदान
अंबिकापुर ! भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के अमृत धारा योजना के अंतर्गत अंबिकापुर शाखा ने श्री राम अमृत योजना का शुभारंभ किया गया जिसके तहत भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों के लिए छत में पानी रखने का पात्र जिसे मंच द्वारा अमृतदान का नाम दिया गया है का वितरण शुरू किया गया। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष व अंबिकापुर नगर निगम के सभापति अजय अग्रवाल की मौजूदगी में मंच के सदस्यों द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया गया।मारवाड़ी युवा मंच द्वारा पूरे वर्ष सेवा कार्य किए जाते हैं कोरोना की महामारी के बीच भी मारवाड़ी युवा मंच अंबिकापुर का अहम योगदान रहा है मंच के सदस्य कभी जरूरतमंदों को खाना देते दिखते हैं तो कभी पशुओं को भोजन कराते तो कभी कोरोना फाइटर्स का फूल बरसा कर सम्मान करते दिखाई पड़ते हैं।इसी बीच मारवाड़ी युवा मंच अंबिकापुर द्वारा बेजुबान पक्षियों के लिए अमृतदान नाम से पानी का पात्र का वितरण शुरू किया गया है।मारवाड़ी युवा मंच अम्बिकापुर के अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने बताया की पक्षियों हेतु जो पानी का पात्र हम वितरण कर रहे हैं उसमे एक बार में तीन लीटर पानी डलता है जिससे वह पूरा एक दिन चलेगा,पात्र में नीचे की तरफ छोटे कुवें का आकर बना हुआ है जिसमे पक्षी जैसे जैसे पानी पियेगा वेसे वेसे उसमे पानी आता जाएगा।भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षी रक्षा हेतु यह अमृत का कार्य करेगा इसी लिए इसका नाम अमृतदान रखा गया है।शुभारंभ कार्यक्रम में मंच के अजय केडिया,संजय गोयल,निखिल बंसल,अविनाश मित्तल व अन्य उपस्थित थे।

Categorized in: