अंबिकापुर. स्कूटी सवार युवती से मोबाइल लूट के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो तीनों ने लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने तीनों अपचारी बालकों को बाल न्यायालय में सौंप दिया है। तीनों नाबालिग सोमवार की शाम को शहर के डीसी रोड में घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार २१ वर्षीय अनुराधा एक्का शहर के ठनगनपारा की रहने वाली है। वह सोमवार की शाम को स्कूटी से बंगाली चौक गई थी। वापस आने के दौरान डीसी रोड में पीछे से आए स्कूटी से तीन लोगों ने युवती के हाथ से मोबाइल लूट कर फरार हो गया था। युवती ने इसकी शिकायत कोतवाली में की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल प्वाइंट चलाया और पुलिस ने स्कूटी सवार तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो तीन आपचारी बालक ने लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने इनके पास से लूट की मोबाइल भी जब्त किया है। पुलिस ने तीनों अपचारी बालकों को बाल संप्रेक्षण गृह में सौंप दिया है।

Categorized in: