बलरामपुर- जिले में चांदो थाना अंतर्गत एक महिला को जलाने का मामला प्रकाश में आया है महिला के परिवार वालों ने सास-ससुर एवं दामाद पर लगाया दहेज प्रताड़ना एवं मारपीट कर आग लगाकर जान से मारने का भी आरोप लगाया है।

चांदो थाना के ग्राम कंदरी निवासी में अतिमा खातून पति कासिम खान अपने माँ पापा के साथ अपनी पत्नी के साथ मारपीट एवं उसे आग से जला कर मारने की कोशिश की गई है।मामले में चांदो पुलिस ने अपराध कायम कर मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले पर एसडीओपी रामानुजगंज नितेश गौतम के द्वारा बताया गया कि पीड़िता के पिता ने महिला के अपने सास-ससुर और अपने पति पर आरोप लगाया है कि सास ससुर एवं पति के द्वारा दहेज कम देने एवम मोटरसाइकिल की मांग को लेकर विवाद हुआ था विवाद इतना बढ़ गया कि महिला की सास ससुर एवं पति के द्वारा महिला के साथ मारपीट करते हुए उसके ऊपर मिट्टी तेल डाल कर आग से जला कर मारने की कोशिश की गई थी। घटना के बाद पीड़िता को इलाज के लिए जिला हॉस्पिटल बलरामपुर लाया गया था जहां पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है वह इस कार्यवाही में पति सास ससुर को चांदो पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Categorized in: