रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- 3 दिन पूर्व सांसद प्रतिनिधि धीरज सिंह देव एवं सनावल क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य रामचरित्र सोनवानी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पांगन नदी से नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के रोक के बावजूद भी रेत उत्खनन किए जाने एवं वन क्षेत्र से ट्रकों के आने जाने पर हल्दी मोड़ में रात भर बैठ  प्रदर्शन किया गया था। जिसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने का आरोप लगाते हुए प्लांटेशन एरिया में जहां  ट्रकों के आने जाने से पौधों को नुकसान हुआ है वहां हरेली तिहार के मध्य नजर राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम की उपस्थिति में कल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा उक्त आशय की जानकारी देते हुए धीरज सिंह देव ने बताया कि इस संबंध में जिला कलेक्टर को भी लिखित में अवगत करा दिया गया है। श्री सिंह देव ने बताया कि वृक्षारोपण कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

प्रदर्शन के बाद भी मौके पर पहुंचने की जहमत नहीं उठा पाए थे खनिज अधिकारी- शासन के दिशा निर्देशों का खुलेआम उल्लंघन करने का आरोप लगाकर जब जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण 15 घंटे से अधिक आंदोलन किए परंतु डेढ़ घंटे का सफर तय कर बलरामपुर से धरना स्थल तक पहुंच प्रदर्शनकारियों का बात सुनने तक का जहमत खनिज अधिकारी नहीं उठा सके थे।

राज्यसभा सांसद भी कई बार अवैध रेत उत्खनन का मुद्दा उठा चुके हैं- राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम रेत उत्खनन को लेकर कई बार राज्य सरकार को घेरते हुए कई पर गंभीर आरोप लगाते हुए रेत उत्खनन का मामला उठा चुके हैं।

Categorized in: