0 सवा साल में मोबाईल व 24 घण्टे में पकड़ाए बाईक चोर

सूरजपुर। जिले की रामानुजनगर पुलिस ने चोरी के दो मामले को अंजाम देने वाले तीन आरोपी व 6 खरीददार को मय समान गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। रामानुजनगर पुलिस के अनुसार यहां के मिथलेश गुप्ता की मोबाईल दुकान का शेड उखाड़कर चोरो ने 4 अप्रेल 2019 को करीब 10 नग मोबाईल पार कर दिया था। जिसकी शिकायत दुकान संचालक के द्वारा थाने में दर्ज कराई गई थी। मामले में पतासाजी कर रही रामानुजनगर पुलिस को करीब सवा साल बाद सफलता मिली है। चोरो की पतासाजी में लगी पुलिस ने संदेह के आधार पर ग्राम अक्षयपुर के युवक सीताराम को पड़कर कर पूछताछ की गई तो उसने मोबाईल दुकान में चोरी करना स्वीकार कर लिया और चोरी की मोबाईल को 6 अन्य लोगो को बेचे जाने की बात बताई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मोबाईल खरीदने वाले ग्राम अक्षयपुर के गुलाम सबरी व केशव सिंह, परशुरामपुर के सुरेंद्र सिंह, नारायणपुर के मोहम्मद हसन, सुरता के हँसलाल तथा एक अपचारी बालक को हिरासत में लेकर उनके पास से 9 नग मोबाईल जप्त किया है। जप्त मोबाईल की कीमत 1 लाख रुपये बताई गई है। वही दूसरे मामले में बाईक चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2आरोपियों को पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बाईक जप्त किया है। दो दिन पूर्व ग्राम कौशलपुर के अवधबिहारी उपाध्याय की बाईक क्रमांक सी जी 16 सी डी 1338 को चोरो ने उस समय पार कर दिया था। जब श्री उपाध्याय गांव में ही अपने एक परिचित के यहां गए हुए थे जहां वे बाईक घर के सामने खड़ी कर अंदर गए ओर कुछ देर बाद जब वापस लौटे तो बाईक गायब थी। जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। शिकायत पर पुलिस ने चोरी का अपराध दर्ज कर रामानुजनगर के बलराम उर्फ गोलू पनिका के पास से बाईक जप्त किया है। मामले में बलराम सहित एक अपचारी बालक के खिलाफ चोरी का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों मामले में गिरफ्तार 9 आरोपियों को यहां अदालत में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।मामले को सुलझाने में टी आई गोपाल ध्रुव, सहायक उप निरीक्षक बृजेश यादव, माधव सिंह, प्रधान आरक्षक हेमंत सोनवानी सहित गणेश सिंह, हितेश्वर राजवाड़े, रामसागर साहू, सम्मत सिंह व मानसाय का सक्रिय योगदान रहा।

Categorized in: