अम्बिकापुर- आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अम्बिकापुर में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह का फूल माला, पुष्प गुच्छ व आतिशबाजी से भव्य स्वागत किया गया । इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि मैं कृतज्ञ हूं प्रदेश संगठन का जिन्होंने मुझे पर विश्वास किया मैं अपने इस कार्यकाल में आप सबके सहयोग व भागीदारी से संगठन को श्रेष्ठ से श्रेष्ठ देने का प्रयास करुंगा जिले से लेकर मण्डल व स्थानीय इकाईयों तक सभी भाजपा, मोर्चा व प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं की उर्जा को समाहित कर जिले भर के तमाम ७७३ बूथों पर भाजपा को मजबूती के साथ खड़ा करने के लिए सबको साथ लेकर काम करना ही मेरा उद्देश्य है ।

उन्होंने कहा कि संगठन के सभी पूर्वजों व वरिष्ठ नेताओं से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है । निवर्तमान जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी ने अपने भावनात्मक उद्बोधन में कहा कि अध्यक्ष के रुप में मुझे काम करने में जो आप सबने सहयोग दिया मान सम्मान दिया उन सबके लिए मैं आप सबका सदैव ऋणी रहूंगा । पुरे कार्यकाल मे जिले भर के हर पदाधिकारी कार्यकर्त्ताओं ने चाहे वह चुनाव हो चाहे कोई आंदोलन हो चाहे संगठन के सैकड़ों कार्यक्रम हो बिना कोई उफ़ किये कुशलतापूर्वक सम्पन्न किया।

भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंह देव ने कहा कि भाजपा संगठन की यह खुबसूरती है कि प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व जब कोई निर्णय लेता है तो पुरा भाजपा परिवार उस खुशी में एक हो जाता है आज नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संकल्प लें कि हमें संगठन की मजबूती के लिये जमीनी स्तर से काम करने की आवश्यकता है । किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि ललन भैया का सभापति वह छात्र संघ अध्यक्ष के रुप में शानदार कार्यकाल हम सबने देखा है ।

जिलाध्यक्ष के रूप में भी हमारा संगठन सफलता की ऊंचाइयों को छुऐगा । कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रामलखन पैंकरा व आभार प्रदर्शन नगर मण्डल अध्यक्ष विद्यानंद मिश्रा ने किया ।

Categorized in: