चिकित्सक, ब्रांचमैनेजर समेत 19 मिले कोरोना संक्रमित

0 नगर के 10 लोगो समेत तीन दिनों में जिले से मिले 27 कोरोना पाजेटिव ,

सूरजपुर। पिछले तीन दिनों से जिले में कोरोना का कहर जारी है। मंगलवार को जहाँ जिले के भैयाथान से 9 लोग संक्रमित मिले थे तो वही बुधवार को नगर में एक व्यापारी सहित 5 तथा गुरुवार को फिर सूरजपुर से एक व भैयाथान से 6 लोग संक्रमित पाए गए है। बताया गया है कि गुरुवार को भैयाथान ब्लॉक के ग्राम शिवप्रसाद नगर ग्रामीण बैंक में पदस्थ ब्रांच मैनेजर को सर्दी खाँसी की शिकायत पर जांच की गई तो वे संक्रमित पाए गए है। परिवार के सदस्यो की भी जाँच की गई जिसमे 4 अन्य सदस्य भी संक्रमित मिले । जिससे अब उनके परिवार के सदस्यों के साथ बैंक पहुँचने वाले तथा उनसे संपर्क में आये लोगो की जांच की तैयारी की जा रही है। वही भैयाथान में कोरोना जांच करने वाले एक चिकित्सक भी उसकी चपेट में आ गए है। जबकि इसी ब्लॉक के ग्राम करकोटी में आज एक ही परिवार के 5 सदस्य रेंडम जांच में संक्रमित मिले है। करकोटी में अब तक 18 लोग संक्रमित मिले है। जिससे वहां पूरे मोहल्ले में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इधर बुधवार को नगर के पुराना बाजार पारा में एक गल्ला व्यापारी के घर से 5 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। बताया गया है कि वे रिश्तेदारी में पत्थलगांव गए हुए थे । जहाँ कुछ लोग संक्रमित मिले तो उन्होंने भी अपनी जांच कराई जिससे वे पाजिटिव मिले है। सभी लोगो को कोविड अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है ।

Categorized in: