बिश्रामपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत महेशपुर निवासी कपड़ा व्यवसायी के बाइक व जैकेट चोरी करने वाले युवक को रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। लटोरी पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत महेशपुर निवासी कपड़ा व्यवसायी प्रार्थी 43 वर्षीय इंद्रकुमार राजवाड़े पिता रामफल रविवार की सुबह 9 बजे अपने ओमनी कार में लोड कपड़े को छोड़ने ग्राम पंचायत गजाधरपुर गया था। इस दौरान प्रार्थी ने अपने दुकान में ताला बंद करने की बजाए केवल शटर को गिरा दिया था। तभी गजाधरपुर से वापस लौटते समय पावर हाउस के पास आरोपी ग्राम पंचायत कसकेला जूनापारा निवासी 20 वर्षीय रामरतन पैकरा पिता उज्जन राम को देखा कि प्रार्थी के बाइक क्रमांक सीजी 15 डीसी 8199 व दुकान में रखे 3 नग जैकेट को चोरी कर जा रहा था। प्रार्थी द्वारा अपने बाइक व जैकेट को पहचानने उपरांत आरोपी को पकड़कर लटोरी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 454, 380 के तहत जुर्मदर्ज कर आरोपी को न्यायालय पेश कर दिया है।  

Categorized in: