राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर
बलरामपुर 5 माह से फरार बलात्कार का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे टीम गठित कर बलरामपुर पुलिस कर रही थी पतासाजी आरोपी को अपने गृह ग्राम से किया गया गिरफ्तार
प्राप्त जानकारी अनुसार बलरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरखी निवासी दिनेश उर्फ गोडल लोहार घर में घुसकर जबरदस्ती करने एवं जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार कर फरार हो गया था वही इसकी शिकायत बलरामपुर थाने में किया गया था घटना के बाद पुलिस द्वारा लगातार टीम गठित कर फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही थी आरोपी काफी शातिर बदमाश होने के कारण ग्राम बड़की महरी डुमरखी में न रहकर बाहर. बाहर छिप कर रहा था आरोपी के गिरफ्तार हेतु पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर लगातार आरोपी की तलाश की जा रही थी वही करीबन 5 माह बाद फरार बलात्कार के आरोपी दिनेश कुमार उर्फ गोंडल लोहार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया
वही इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोज सिंह अश्वनी सिंह शीपक रंजन विवेक तिवारी विद्यासागर साए महेंद्र गुप्ता कि अहम महत्वपूर्ण भूमिका रहे हैं

Categorized in: